एग्जिट पोल्स बोले – बिहार में बीजेपी की बढ़त या फिर फिर से झटका? सस्पेंस बरकरार

नई दिल्ली 
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी लगभग सभी एग्जिट पोल्स में NDA की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, एक ऐसा एग्जिट पोल भी आया है, जिसमें महागठबंधन को बहुमत मिलने का दावा किया गया है। Journo Mirror के एग्जिट पोल्स में दावा किया गया है कि महागठबंधन को 130 से 140 सीटें मिल सकती हैं, जबकि न्यूज पिंच के सर्वे में कहा गया है कि दोनों गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर रहने वाली है। इसके मुताबिक NDA के खाते में 121 जबकि महागठबंधन के खाते में 119 सीटें आ सकती हैं।

स्वराज्य पोस्ट नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार कन्हैया भेलारी ने भी दावा किया है कि उनके सर्वे में महागठबंधन को बहुमत मिल सकता है। बहरहाल, अधिकांश सर्वे में ये दावा भी किया गया है कि इस बार के चुनाव में भाजपा का एक बड़ा सपना सच हो सकता है। वह सपना है, राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने का। अधिकांश सर्वे में इस बात की तस्दीक की जा रही है कि भाजपा न केवल NDA गठबंधन में अब बड़ा भाई बनने की राह पर है बल्कि सबसे ज्यादा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है।

इस सपने पर महारोड़ा?
हालांकि, भाजपा का अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है और रास्ते में एक महारोड़ा आ गया है। ये महारोड़ा नीतीश कुमार ही हैं, जो भाजपा के मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में खेला कर सकते हैं। उनका पलटीमार इतिहास भी रही है और चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में उन्होंने पीएम मोदी की रैलियों से खुद को अलग भी कर लिया था। एक चर्चा यह भी है कि अगर भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री का सपना साकार करने की कोशिश की तो राज्य की सत्ता हाथ से निकल सकती है और नीतीश फिर से महागठबंधन के साथ जा सकते हैं। तमाम एग्जिट पोल्स में कहा गया है कि भाजपा नंबर वन पार्टी हो सकती है और जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी हो सकती है, जबकि राजद अब तीसरे नंबर पर रह सकती है।

एग्जिट पोल्स में भाजपा को कितनी सीटें?
पीपुल्स इनसाइट्स के सर्वे में कहा गया है कि भाजपा को 68-72 सीटें मिल सकती हैं, जबकि मैट्रिज ने 65-73 सीटें, पी मार्क ने 68- 78 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, न्यूज18 के सर्वे में जेडीयू को नंबर वन पार्टी के रूप में दिखाया गया है। उसके मुताबिक जेडीयू को 60 से 70 और भाजपा को 55 से 65 सीटें मिल सकती हैं।

नंबर वन से नंबर तीन पर राजद?
विपक्षी राजद की बात करें तो पीपुल्स इनसाइट्स के सर्वे में कहा गया है कि उसे 65-72 सीटें मिल सकती हैं, जबकि मैट्रिज ने 53-58 सीटें, पी मार्क ने 63- 79 सीटें मिलने का दावा किया है। इन दोनों ने भी राजद को तीसरे नंबर की पार्टी बनने की संभावना जताई है। न्यूज18 के सर्वे में भी कहा गया है कि राजद तीसरे नंबर की पार्टी बन सकती है और उसे 50 से 60 सीटें मिल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में 75 सीटें जीतक राजद नंबर वन पार्टी रही थी, जबकि 74 सीटें जीतकर भाजपा नंबर दो और 43 सीटें जीतकर जेडीयू तीसरे नंबर की पार्टी रही थी।

 

admin

Related Posts

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा प्लान! 4 डिप्टी CM और सिद्धारमैया परिवार को बड़ी भूमिका मिलने के आसार

बेंगलुरु  मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे के बाद से कर्नाटक की राजनीति में बड़ा उलफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व में…

DK शिवकुमार की अग्निपरीक्षा शुरू, 2 साल में दिखानी होगी ताकत; राहुल गांधी की उम्मीदें दांव पर

बेंगलुरु कर्नाटक की राजनीति में सत्ता परिवर्तन सिर्फ चेहरा बदलने की कहानी नहीं है, यह कांग्रेस के भविष्य की सबसे बड़ी परीक्षा बन चुकी है. सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे