AI युग में बदलता कॉर्पोरेट ट्रेंड: सीनियर आउट, जूनियर इन नीति पर फोकस

टेक जगत में इस समय दो ही शब्द गूंज रहे हैं, AI और छंटनी यानी ले-ऑफ. जहां गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी कंपनियां एआई में निवेश बढ़ाने के लिए हजारों पुराने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं, वहीं क्लाउड सॉफ्टवेयर दिग्गज सेल्सफोर्स ने एक ऐसी 'लकीर' खींची है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

1000 नई नौकरियां: एआई के लिए 'युवा जोश' पर दांव
सेल्सफोर्स के CEO मार्क बेनियॉफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एलान किया है कि कंपनी 1,000 नए ग्रेजुएट्स और इंटर्न की हायरिंग करने जा रही है. मार्क का यह एलान उन डरावनी भविष्यवाणियों को चुनौती देता है जिनमें कहा गया था कि एआई आने के बाद 'एंट्री लेवल' (शुरुआती स्तर) की 50% नौकरियां खत्म हो जाएंगी.

मार्क बेनियॉफ के मुताबिक, एआई टूल्स को केवल चलाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें बनाने और बेहतर करने के लिए नई पीढ़ी के दिमाग की जरूरत है. ये नए कर्मचारी कंपनी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स जैसे 'एजेंट फोर्स' और 'हेडलेस 360' पर काम करेंगे.

सीनियर आउट, जून‍ियर इन? बदल रहा है कॉर्पोरेट कल्चर
दिलचस्प बात यह है कि जहां माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गज अपने 'सीनियर' कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने (VRS) का ऑफर दे रहे हैं, वहीं सेल्सफोर्स युवाओं को मौका दे रही है. इसके पीछे कंपनी का मानना है कि:

लर्निंग स्पीड: युवा लोग नई तकनीक (AI) को वरिष्ठों की तुलना में जल्दी सीख और अपना लेते हैं.

फ्यूचर फोर्स: एआई के इस दौर में अनुभव से ज्यादा 'अडैप्टेबिलिटी' (अनुकूलन क्षमता) की अहमियत बढ़ गई है.

सिक्के का दूसरा पहलू: क्या सेल्सफोर्स में सब 'ऑल इज वेल' है?
भले ही 1000 नई भर्तियों का जश्न मनाया जा रहा हो, लेकिन सेल्सफोर्स का र‍िकॉर्ड पूरी तरह छंटनी मुक्त नहीं रहा है. इस साल की शुरुआत में ही कंपनी ने मार्केटिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट और डेटा एनालिटिक्स विभाग से करीब 700-1000 पदों पर कटौती की थी.

admin

Related Posts

ICSE-ISC Result 2026: छात्र results.cisce.org पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

नई दिल्ली काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने साल 2026 के लिए 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है. इस…

यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, स्नातक युवाओं के लिए शानदार अवसर

नईदिल्ली  क्या, आपका सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना है तो यह खबर आपके लिए है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आधिकारिक वेबसाइट पर अप्रेंटिस की भर्ती के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 2026: 200 रन अब आसान! RCB की बैटिंग से कांपी लीग, अहमदाबाद में हाई-वोल्टेज मुकाबला

मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई की धमाकेदार बल्लेबाज़ी, हैदराबाद को जीत के लिए 244 रन बनाने की चुनौती

मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस का भावनात्मक इशारा: काली पट्टी में खेला मैच, सोशल मीडिया पर हुई तारीफ

श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता

  • By admin
  • April 29, 2026
  • 1 views
श्रीलंका क्रिकेट संकट: वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी दखल से बढ़ी अनिश्चितता