बिजली विभाग के कर्मचारी12 बाइक, 2 कूलर और TV उठा ले गए, बकायादारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

उज्जैन
 उज्जैन जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ बिजली कंपनी लगातार कार्रवाई कर रही है. जिले के 240 गांवों में 1500 से ज्यादा उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली कंपनी की टीमों ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. कार्रवाई के तहत अब तक सैकड़ों बाइक, फ्रिज और टीवी जब्त किए जा चुके हैं. यही नहीं बकायादारों के घरों के सामने से कार व ट्रैक्टर तक बिजली कंपनी की टीमें खींचकर ले जा रही हैं. इससे ग्रामीणों में रोष है.

उज्जैन जिले में बिजली कंपनी का 9 करोड़ बकाया

बिजली कंपनी के मुताबिक जिले में करीब 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है. बकायादारों को पहले नोटिस दिए गए. इसके बाद कुर्की वारंट जारी किए गए. इसके बाद भी बकाया नहीं भरने पर बिजली कंपनी की टीमें गांव-गांव जाकर कार्रवाई कर रही हैं. घरों से वाहन, कम्प्रेशर और घरेलू सामान जब्त किया जा रहा है. बिजली कंपनी का कहना है कि बकायादार इन सामान को वापस ले सकते हैं, बशर्ते उन्हें बकाया भरना पड़ेगा. बकाया नहीं भरने पर इन सामान को नीलाम किया जाएगा.

नोटिस के बाद भी नहीं भरे बिल इसलिए जब्ती

बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री अमरेश सेठ ने बताया "बकायादारों को कई बार नोटिस भेजे गए. बावजूद इसके बिल नहीं चुकाने पर हमें यह कार्रवाई करनी पड़ रही है. आगे भी ऐसे ही अभियान चलाए जाएंगे. कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही आंशिक राशि जमा कर दी. उदाहरण के तौर पर, सिंगावदा निवासी रतन थावर ने 26,825 रुपए में से 12,000 रुपए तुरंत जमा किए. वहीं अंबोदिया निवासी प्रेम भंवरलाल ने कम्प्रेशर जब्त होने के बाद 15,000 रुपए जमा कर दिए."

अभी तक 300 बाइक जब्त की

बिजली कंपनी के अनुसार अभी तक 300 से ज्यादा मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं. कई जगहों से टीवी और फ्रिज भी कब्जे में लिए गए हैं. बड़ोदिया काजी में विक्रमसिंह से बाइक जब्त होने के बाद उसने मौके पर 40,000 रुपये जमा कर दिए. वहीं. ग्रामीण आत्माराम का कहना है "पहले सरकार द्वारा छूट और किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब ऐसी राहत नहीं दी जा रही है, जिससे बिलों का बोझ बढ़ता जा रहा है."

admin

Related Posts

संदीपनी विद्यालय घुघरी का मामला अतिथि शिक्षक की ‘अमर्यादित’ टिप्पणी पर हंगामा

मंडला.  जिले के शासकीय सांदीपनी विद्यालय घुघरी में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पदस्थ एक अतिथि शिक्षक पर कक्षा 10वीं की छात्राओं के…

अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले स्विस संसद सदस्य

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में स्विट्जरलैंड की संसद (नेशनल काउंसिल) के सदस्य  निक्लाउस सैमुअल गुगर ने सौजन्य भेंट की।  गुगर ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार