शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं विभागीय योजनाओं का किया समीक्षा बैठक

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं शिक्षा विभाग की अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से आए प्रवीण श्रीवास्तव सहायक संचालक की अध्यक्षता में तथा जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा की उपस्थिति में जिले के समस्त प्राचार्यों की समीक्षा बैठक स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में रखी गई थी।

सर्व प्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात् बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्रीवास्तव के द्वारा अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, प्री बोर्ड/बोर्ड परीक्षा की तैयारी, अपार आईडी तथा तम्बाकू मुक्त शिक्षण संस्थान, पेंशन प्रकरण, ऑनलाईन अवकाश आवेदन तथा सी.आर. के संबंध में बैठक की और विस्तार से चर्चा कर समाधान के बारे में बताया।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने विगत वर्ष 2024 के बोर्ड परीक्षा परिणाम के बारे में जानकारी दी। जहां शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले प्राचार्यों से फीड-बैक लिया गया। वहीं बोर्ड परीक्षा में कम प्रतिशत वाले प्राचार्यों से भी परीक्षा परिणाम कम आने का कारण पूछा गया तथा स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर कर आगामी बोर्ड परीक्षा के परिणाम को सुधार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त प्राचार्य, समस्त सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    युवाओं के लिए बड़ी खबर: 23 मार्च को रायपुर में प्लेसमेंट कैंप, इन पदों पर होगी भर्ती

    रायपुर. नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप…

    बस्तर में सीएम विष्णु देव साय देंगे राज्य की सबसे बड़ी ‘हेरिटेज मैराथन’ का तोहफा

    सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे