चक्रवात फेंगल को लेकर अर्लट मोड में पूर्वी नौसेना कमान, आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया

नई दिल्ली
चक्रवात फेंगल इस समय बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है और अगले एक या दो दिनों में इसके तेज होने की आशंका है। आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है वहीं नौसेना ने भी अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली है। तमिलनाडु के तट पर इस चक्रवात के प्रभाव की आशंका को देखते हुए नौसेना राज्य प्रशासन के साथ समन्वय करके संवेदनशील क्षेत्रों में सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। पूर्वी नौसेना कमान ने मुख्यालय तमिलनाडु और पुदुचेरी नौसेना क्षेत्र संग मिलकर चक्रवात के संभावित प्रभावों को कम करने के लिए काम कर रहा है।

वाहनों को भोजन, पीने के पानी और दवाओं सहित आवश्यक राहत सामग्री से भरा जा रहा है, जबकि विशेष बाढ़ राहत दल को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। गोताखोरी टीमों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, जो आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन बचाव मिशन करने के लिए तैयार हैं। चक्रवात फेंगल के अगले 48 घंटों में तेज होने का अनुमान है। तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा, तेज हवाएं और संभावित बाढ़ आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा सलाह का पालन करने की अपील की है।

भारतीय नौसेना स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और चक्रवात फेंगल के दौरान प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने टीआर पाटिनम और कराईकल सहित संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर टीम जोखिम आकलन और प्रभावित क्षेत्रों में निवासियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपायों को लागू करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मछुआरों को चेतावनी जारी करते हुए उन्हें समुद्र में न जाने की सलाह दी है, क्योंकि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के क्षेत्र के 28 नवंबर की शाम से 29 नवंबर की सुबह के बीच चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरा दबाव क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है।

चक्रवात के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सूचित किया है कि चेन्नई, तूतीकोरिन, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सलेम से आने-जाने वाली उड़ान सेवाएं प्रभावित होंगी। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण उड़ान संचालन के बारे में अपडेट की जांच करते रहें।

 

  • admin

    Related Posts

    भारतीय राजनीति में BJP का लंबा दौर जारी रहेगा, प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी

    नई दिल्ली एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) के प्रमुख और पॉलिटिकल एक्सपर्ट प्रदीप गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2014…

    सिर्फ पेट्रोल-डीजल नहीं, अब कई चीजें होंगी महंगी? रुपये की कमजोरी से बढ़ी चिंता

    नई दिल्‍ली मिडिल ईस्‍ट में तनाव और तेल की कीमतें ऊपर जाने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी तक दो बार बढ़ोतरी की गई है और आगे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टेलीकास्ट पर संकट, DD Sports भी पीछे हटा

    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 3 views
    लक्ष्य सेन और प्रणय हुए बाहर, मालविका बंसोड़ ने दर्ज की शानदार जीत

    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up

    • By admin
    • May 21, 2026
    • 2 views
    Arsenal Wins 2026 EPL Title Following Manchester City’s Slip-up