दुर्ग स्टेशन बना धार्मिक प्रचार का मंच, यात्रियों ने कहा — स्टेशन यात्रियों के लिए है, धर्म प्रचार के लिए नहीं

भिलाई

 दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को भी धर्म विशेष के प्रचार माध्यम बना लिया गया है। स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक-2 और 3 पर कई स्थानों पर धर्म विशेष के प्रचार वाला पेंपलेट चिपका दिया गया है। स्टेशन परिसर में इस तरह की पंपलेट चिपकाए जाने को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए, वहीं इस ओर रेल प्रशासन का ध्यान नहीं होने पर नाराजगी जताई। हालांकि नईदुनिया द्वारा इस संबंध में सवाल किया गया तब हरकत में आए रेलवे अधिकारियों ने इसे तुरंत हटवाया।

बता दें कि मतांतरण के प्रयास के लिए मानव तस्करी का मामला दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बीते दिनों सामने आया था। कांकेर क्षेत्र की तीन युवतियों को दो नन एवं एक स्थानीय युवक के साथ स्टेशन पर पकड़ा गया था। हिंदूवादी संगठनों ने इसकी जानकारी शासकीय रेल पुलिस को दी थी। इसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर तक उठा था। इस पूरे मामले में रेल पुलिस भी कटघरे में आ गई थी। वहीं अब फिर से रेलवे स्टेशन को धर्म विशेष के प्रचार प्रसार का माध्यम बनाने का मामला सामने आया है।
 

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज को सपोर्ट देने लगाए गए लोहे के पाेल एवं बैठने के लिए बनाए गए स्थान पर पांच छह स्थानों पर एक धर्म विशेष के लिए प्रेरित करने वाला पंपलेट चिपकाया गया है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो एवं तीन के बीच रैंप वाले स्थान पर यह लगा हुआ है।

रेलवे स्टेशन प्रशासन पर उठ रहे सवाल

यात्रियों ने इसे लेकर नाराजगी जताई, वहीं लोगों का यह भी कहना था कि इस संबंध में रेल प्रशासन को गंभीर होना चाहिए जिससे इस तरह स्टेशन परिसर का उपयोग धर्म विशेष के प्रचार प्रसार के लिए न किया जा सके। यह पंपलेट कब से लगा हुआ था इसकी जानकारी नहीं है। परंतु रेलवे के अधिकारी एवं सफाई कर्मियों द्वारा इसे अब तक न देखना और हटाए न जाने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

    स्टेशन परिसर में ऐसा नहीं होना चाहिए। इसे चेक कराने के साथ ही पंपलेट को तत्काल हटवा दिया गया है। दोबारा इसका ध्यान भी रखा जाएगा।

    -हिमांशु कुमार, स्टेशन अधीक्षक, दुर्ग रेलवे स्टेशन

admin

Related Posts

कानून और विभाग दोनों सख्त, दुष्कर्म केस में शिक्षक पर गिरी गाज

बलरामपुर-रामानुजगंज. जिले के कुसमी विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोपातू में पदस्थ शिक्षक धन सिंह राम को गंभीर आपराधिक मामले में गिरफ्तारी के बाद निलंबित कर दिया गया है.…

हाईटेक पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, अमित शाह ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन और डायल-112 बेड़े का किया शुभारंभ

रायपुर. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और  मोबाइल फॉरेंसिक वैन का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 0 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न