दुलकर सलमान की ‘कांथा’ का दमदार टाइटल ट्रैक रिलीज

मुंबई,

अभिनेता दुलकर सलमान अपनी बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म 'कांथा' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और इसी बीच इसके निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक 'रेज ऑफ कांथा' रिलीज कर दिया है। यह गाना 30 अक्टूबर को जारी किया गया, जिसे झानु चंथर ने कंपोज किया है और योगी बी ने दमदार रैप के साथ इसमें जान डाल दी है। इससे पहले रिलीज हुए गाने 'कनमनी नी' को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।

अगले महीने रिलीज होगी 'कांथा'

फिल्म के को-प्रोड्यूसर और अभिनेता राणा दग्गुबाती ने एक्स पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आपके अंदर की आग अब एक उग्र साउंडट्रैक में बदल गई है। 'रेज ऑफ कांथा' वीडियो अभी जारी। गाने की रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। 'कांथा' का लेखन और निर्देशन सेल्वामणि सेल्वराज ने किया है। फिल्म का निर्माण दुलकर सलमान, जोम वर्गीज, राणा दग्गुबाती और प्रशांत पोटलुरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। यह फिल्म 14 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दुलकर सलमान के साथ फिल्म में समुथिरकानी और भाग्यश्री बोरसे भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भव्य सेट, दमदार संगीत और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से सजी यह फिल्म दर्शकों को एक शानदार सिनेमैटिक अनुभव देने का वादा करती है।

admin

Related Posts

एक्ट्रेस आमना ने बयां किया डरावना अनुभव, बोलीं- उस घटना ने अंदर तक तोड़ दिया था

मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह…

28 दिन बाद भी ‘राजा शिवाजी’ का जलवा कायम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने फिर मचाया बवाल

मुंबई  मराठी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' की सफलता का सिलसिला जारी है. रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी