शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण अर्धवार्षिक परीक्षा को करना पड़ा स्थगित, जाने क्या है मामला

कबीरधाम

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही के चलते जिले के 1200 से अधिक सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है। दरअसल, कल 12 दिसंबर गुरुवार को शुरू हुई परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने प्रश्न पत्र छपवाया था। इस प्रश्न पत्र में भारी गड़बड़ी थी, बीते साल 2023 के प्रश्न पत्र को रिपीट किया गया था। इस बात की जानकारी विभाग को मिली तो आनन-फानन में आज शुक्रवार को कक्षा एक से 8वीं तक के अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करना पड़ा है।

ऐसे में अब शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। यही कारण है कि छ्ग टीचर्स एसोसिएशन ने अर्धवार्षिक परीक्षा होने के बाद अचानक स्थगित करने पर सवाल खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला अर्थात कक्षा पहली से आठवीं तक कि अर्धवार्षिक परीक्षा 12 से 19 दिसंबर तक आयोजित किया जाना था, जिसके अनुसार 12 दिसंबर को सभी कक्षा के एक विषय का परीक्षा सम्पन्न भी हो गया है।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 12 दिसंबर देर शाम को जारी पत्र के अनुसार अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए परीक्षा को अचानक स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद अचानक स्थगित कर दिए जाने पर सवाल खड़ा किया जाना स्वाभाविक है। इससे हजारों विद्यार्थी, शिक्षक व पालकों की मानसिकता पर विपरीत असर पड़ता है। जनमानस में विभाग की छवि धूमिल भी होता है। इससे समय, धन व ऊर्जा का अपव्यय भी होता है। बता दें कि इस परीक्षा में पूरे जिले से कक्षा एक से 8वीं तक करीब एक लाख 10 हजार से अधिक बच्चे शमिल होने वाले थे।

 

  • admin

    Related Posts

    दुर्गम रास्तों को पार कर स्वास्थ्य अमला पहुंचा गांव, सैकड़ों लोगों को मिला उपचार

    रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशानुरूप संचालित 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' के तहत दंतेवाड़ा जिले के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। इसी क्रम…

    हर्बल उत्पादों के जरिए आत्मनिर्भर बनीं 12 आदिवासी महिलाएं

    रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से कोरबा जिले के कटघोरा वन प्रभाग अंतर्गत डोंगनाला की आदिवासी महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की नई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे