पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज और कल जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना

जयपुर
मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में आज से बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान व्यक्त किया है। इस बीच राज्य के अनेक इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 10 और 11 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है। इसके असर से आगामी 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार 10 जनवरी की रात जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य में 12 जनवरी से फिर मौसम शुष्क रहने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।

शुक्रवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कई जगह घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, दौसा में 4.3 डिग्री, संगरिया में 4.4 डिग्री, चूरू में 5.4 डिग्री, गंगानगर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • admin

    Related Posts

    थाने में दबंगई पड़ी भारी, पुलिस को धमकाने के आरोप में राजस्थान के मंत्री पर केस दर्ज

    जयपुर  राजस्थान के एक मंत्री पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मंत्री पर पुलिसवालों से गाली-गलौज करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। मंत्री के इस करतूत का एक ऑडियो…

    35 साल बाद फिर जुड़ेगा रेल लिंक, बालोतरा–पचपदरा रूट को हरी झंडी

    बालोतरा राजस्थान में बालोतरा से पचपदरा को रेल मार्ग से जोड़ने की दिशा में रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने बालोतरा से पचपदरा को जोड़ने वाली नई लाइन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 3 views
    French Open 2026 में टूटा सिनर का सपना, पांच सेटों की जंग में वर्ल्ड नंबर-1 को मिली करारी हार

    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    गुजरात टाइटन्स के खिलाफ गरजा वैभव का बल्ला तो हिल जाएगा IPL इतिहास, टूट सकते हैं तीन बड़े रिकॉर्ड

    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 2 views
    French Open में दिल थाम देने वाला पल, मैच जीतते ही कोर्ट पर गिर पड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी