कार में अचानक लगी भीषण आग जिंदा जला चालक, कार भी जलकर राख

धार

मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील अंतर्गत चौकी सिंघाना के कोसवाड़ा नहर पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुल से गुजर रही चार पहिया वाहन (वैगन आर कार) में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। आघ इतनी जबरदस्त थी कि कार भी जलकर राख हो गई।

दरअसल कार सिंघाना से कानपुर की ओर जा रही थी तभी नहर पुल के पास अचानक कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि कार चालक निलेश प्रजापत बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। हालांकि आग लगने के बाद आसपास के किसानों ने चालक को कार से निकालने की कोशिश की लेकिन आग इतनी प्रचंड थी कि चालक को बचाया नहीं जा सका।

आग की सूचना पर मौके पर सिंघाना पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया लेकिन कार सहित चालक जल गया था। चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक वाहन चालक संभवतः निसरपुर का रहने वाला और वाहन मालिक का पुत्र है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

  • admin

    Related Posts

    समर स्पेशल ट्रेन की सौगात: इंदौर से मुंबई सेंट्रल के लिए AC सुपरफास्ट सेवा शुरू

    इंदौर गर्मी की छुट्टियों में इंदौर से मुंबई और मुंबई से इंदौर के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान…

    इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: अगले पांच साल में 20 हजार करोड़ का निवेश करेगा गति पकड़ेगा विकास

    इंदौर इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का भूमिपूजन रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के हाथों होने जा रहा है। 20 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में अगले पाँच वर्षों में 20 हजार करोड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 0 views
    MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 2 views
    2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची

    • By admin
    • May 3, 2026
    • 3 views
    पंजाब के खिलाफ गुजरात का बड़ा फैसला, टॉस जीतकर किया ये चयन, देखें पूरी टीम सूची