डॉ. यादव का बयान: समाज के परिचय सम्मेलन से मजबूत होंगे पारिवारिक संस्कार और सामाजिक एकता

समाज के परिचय सम्मेलन, पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में सहायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने गुजराती सेन समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन को वर्चुअली किया संबोधित

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि समाज द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन और अधिवेशन पारिवारिक मूल्यों, समाज की परंपराओं एवं संस्कृति को बनाए रखने में सहायक होते हैं। सेन समाज की पहचान श्रम, सेवा और संस्कार से रही है। संत शिरोमणि सेन महाराज की प्रेरणा बताती है कि कर्म ही पूजा और सेवा ही सच्चा धर्म है। गुजराती सेन समाज प्रदेश के विकास में इसी भावना से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवक-युवती परिचय सम्मेलन जीवन साथी खोजने के साथ ही, अलग-अलग परिवारों के बीच नए रिश्ते संजोने का भी अवसर है। यह सम्मेलन सामाजिक सुरक्षा, पारदर्शी संवाद और पारिवारिक विश्वास को मजबूत करने वाला सामूहिक उपक्रम है। समाज के ऐसे समागमों से हमें अपने शिल्प और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में भी मदद मिलती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री निवास में सेन समाज की पंचायत आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज के उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन और परिचय सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज बंधुओं को राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ऐसे समागमों में व्यवस्था की जाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू योजनाओं से समाज में बड़े पैमाने पर सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने लाड़ली बहना योजना और सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य शासन सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गुजराती सेन समाज के प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, युवा प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी गौरीशंकर वर्मा, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सेन सारोला सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।

 

 

admin

Related Posts

डीजीपी कैलाश मकवाणा के निर्देश पर प्रदेशभर में नशे के विरुद्धप्रभावी कार्रवाई

भोपाल.  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा द्वारा 01 अप्रैल से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित कर मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए…

मंत्री टेटवाल ने विजेताओं को दी बधाई, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत के लिए दी शुभकामनाएं

भोपाल.  कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश के आईटीआई एवं कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से तैयार हो रही युवा प्रतिभाएं अब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 0 views
विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 2 views
सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

  • By admin
  • April 6, 2026
  • 1 views
RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 5 views
टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 2 views
थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

  • By admin
  • April 5, 2026
  • 6 views
केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती