डबल फेस्टिवल बूस्ट! नवरात्रि और GST छूट से Tata की रिकॉर्डतोड़ बिक्री, पहले दिन 10,000 कारें

मुंबई 

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST Reform) में सुधार के रूझान आने शुरू हो गए हैं. पहले दिन ही कार कंपनियों ने रिकॉर्डतोड़ बुकिंग और डिलीवरी दर्ज की है. जहां एक तरह मारुति सुजुकी ने एक दिन में 35 सालों की बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है, वहीं टाटा मोटर्स के लिए भी जीएसटी छूट के बाद नवरात्रि का पहला दिन बेहद ही शानदार रहा है. पहले दिन ही कंपनी के शोरूमों पर भारी भीड़ देखने को मिली है.

क्या कहते हैं फर्स्ट-डे के आंकड़े

GST छूट के बाद कारों की कीमतों में भारी कटौती की गई है, जिसका सीधा असर कारों की बिक्री और बुकिंग पर देखने को मिल रहा है. टाटा मोटर्स ने अपने बयान में बताया कि, जीएसटी छूट के बाद पहले दिन ही कंपनी को नई कारों के लिए 25,000 से ज्यादा एंक्वायरी (कारों के बारे में पूछताछ) मिली है. इसके अलावा कंपनी ने एक दिन में 10,000 कारों की डिलीवरी की है. 

Tata के कारों पर 2.00 लाख तक की बचत

टाटा मोटर्स ने हाल ही में हुए जीएसटी छूट के अलावा अपने कारों पर एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दे रही है. जिसे मिलाकर ग्राहक पूरे 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. कारों की कीमत में कटौती की बात करें तो टाटा ने अपनी सबसे सस्ती कार टिएगो की कीमत में अधिकतम 75,000 रुपये तक की कटौती की है. अब इसकी शुरुआती कीमत 4.57 लाख रुपये हो गई है. 

वहीं Nexon पर कंपनी ने सबसे ज्यादा 1.55 लाख रुपये की कटौती की है. अब ये 7.31 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आती है. इसके साथ 45,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी दिया जा रहा है. जिसे मिलाकर ग्राहक इस एसयूवी की खरीद पर पूरे 2 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. वहीं हैरियर और सफारी के दाम में क्रमश: 1.44 लाख और 1.48 लाख रुपये की कटौती की गई है. इनकी कीमत अब क्रमश: 13.99 लाख और 14.66 लाख रुपये से शुरु होती है.

admin

Related Posts

सोने का भाव 1 लाख 50 हजार के करीब, चांदी 9 हजार रुपये महंगी, आज का रेट जानें

इंदौर  भारतीय सर्राफा बाजार में महीने के पहले दिन आज, 01 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है. 24 कैरेट सोना एक झटके में…

महंगाई ने बढ़ाए प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम, घर से बाहर जाने से पहले चेक करना जरूरी

नई दिल्ली प्रीमियम पेट्रोल के दाम में आज बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर XP100 पेट्रोल 149 से 160 रुपये प्रति लीटर और एक्स्ट्रा ग्रीन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ