‘हमारी फिक्र मत करिए’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ‘जॉली एलएलबी 3’ के खिलाफ दायर हुई याचिका को किया खारिज

मुंबई,

 बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि फिल्म में जजों और वकीलों का मजाक उड़ाया जा रहा है, जिससे न्याय व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुंचेगी। याचिकाकर्ता का कहना था कि फिल्म के प्रोमो और डायलॉग्स से ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कोर्टरूम प्रक्रियाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने अदालत से मांग की थी कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए या इसमें आवश्यक संशोधन किए जाएं।

जजों और वकीलों का मजाक उड़ाने का आरोप
याचिकाकर्ता ‘एसोसिएशन फॉर एडिंग जस्टिस’ की ओर से दायर इस याचिका में दावा किया गया था कि फिल्म के एक गाने ‘भाई वकील है’ के बोल पूरे वकालत पेशे को अपमानित करते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि फिल्म के कुछ दृश्यों में जजों को ‘मामू’ कहकर संबोधित किया गया है, जो न्यायपालिका की गरिमा के खिलाफ है। याचिकाकर्ता के वकील दीपेश सिरोया ने अदालत में कहा कि ये सिर्फ वकीलों का नहीं, बल्कि जजों का भी मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए और संबंधित गाने को हटाया जाए।

अदालत ने सुनवाई में क्या कहा?
मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर और न्यायमूर्ति गौतम अंकल की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान इस याचिका पर गंभीरता से विचार तो किया, लेकिन अदालत ने साफ कहा कि उन्हें इस तरह की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। बेंच ने मुस्कराते हुए कहा- 'हम शुरुआत से ही मजाक का सामना कर रहे हैं। हमारी चिंता मत कीजिए।' इसके साथ ही अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि फिल्म पर रोक लगाने का कोई आधार नहीं है।

दूसरी अदालत से भी मिली राहत
फिल्म निर्माताओं ने अदालत को बताया कि इसी तरह की याचिका पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी दायर की गई थी, जिसे वहां भी खारिज कर दिया गया। इससे साफ है कि न्यायपालिका को लेकर दिखाए गए सिनेमा पर रोक लगाने का इरादा अदालतों का नहीं है।

फिल्म की रिलीज डेट तय
निर्देशक सुभाष कपूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक बार फिर कोर्टरूम ड्रामा में हास्य और व्यंग्य का तड़का लगाते नजर आएंगे। जॉली एलएलबी सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों को दर्शकों से काफी प्यार मिला था और अब तीसरे भाग को लेकर भी भारी उत्साह है। ‘जॉली एलएलबी 3’ को आगामी 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बॉम्बे हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

    मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

    ‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

    मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 1 views
    IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    • By admin
    • May 20, 2026
    • 3 views
    सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 4 views
    चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

    • By admin
    • May 19, 2026
    • 3 views
    चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस