राखी उतारने के बाद न करें ये गलती, जानें राखी के सही विसर्जन विधि

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. अक्सर लोगों को एक कंफ्यूजन होता है कि रक्षाबंधन पर पिछले साल की पुरानी राखी का क्या करना चाहिए और पुरानी राखी उतारने के नियम क्या हैं? आइए आपको बताते हैं.

अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग राखी को पूरे एक साल तक बांधे रखते हैं और फिर अगले साल रक्षाबंधन पर नई राखी बंधवाते हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर पुरानी राखी का क्या करें? आइए आपको बताते हैं.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, पिछले साल की राखी को रक्षाबंधन पर उतार देना चाहिए. आमतौर पर, रक्षाबंधन की राखी को 24 घंटे के अंदर या जन्माष्टमी के दिन उतार देनी चाहिए. रक्षाबंधन पर बांधी गई राखी को पूरे साल नहीं पहनना चाहिए.

रक्षाबंधन के 24 घंटे के भीतर या जन्माष्टमी के दिन राखी उतारना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष शुरू होने से पहले राखी को उतार देना चाहिए, क्योंकि इसे अशुद्ध माना जाता है. अगर आपने सोने या चांदी की राखी पहनी हो तो आप इसे पूरे साल पहन सकते हैं.

पिछले साल की पुरानी राखी को फेंकने की बजाय आप उसे सम्मानपूर्वक विसर्जित कर सकते हैं या फिर उसे किसी अन्य काम में इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, पुरानी राखी को कहीं भी ऐसे ही नहीं फेंकना चाहिए.

आप पुरानी राखी को किसी नदी, तालाब या बहते पानी में बहा सकते हैं. अगर यह संभव नहीं हो तो आप इसे किसी पेड़ के नीचे रख सकते हैं या फिर मिट्टी में दबा सकते हैं. विसर्जन करते समय आप एक सिक्का भी रख सकते हैं.

राखी को इधर-उधर फेंकना अपवित्र माना जाता है. अगर राखी खंडित हो गई है, तो उसे लाल कपड़े में लपेटकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें और बाद में विसर्जित करें. आप पुरानी राखी को किसी पेड़ पर भी बांध सकते हैं.

  • admin

    Related Posts

    26 मई का दैनिक राशिफल: किन राशियों को होगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

    मेष पिछले कुछ समय से आप जिस प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात एक कर रहे थे, उसका क्रेडिट आखिरकार आपको मिलने वाला है। कानूनी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का फैसला…

    सोमवार राशिफल 25 मई: कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा दिन

    आज 25 मई  दिन सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे