डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से चीनी निर्यात पर टैरिफ बढ़ाए जाने से ड्रैगन को करारा झटका, 90 लाख नौकरियों पर खतरा

न्यूयॉर्क
अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से ही जारी है। माना जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की तरफ से चीनी निर्यात पर टैरिफ बढ़ाए जाने से ड्रैगन को करारा झटका लगने वाला है। खासतौर पर उसके यहां बेरोजगारी में तेज इजाफा हो सकती है और दशकों से ग्रोथ में चल रही इकॉनमी मंदी की चपेट में आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यदि टैरिफ वॉर ऐसे ही जारी रहा तो चीन में 90 लाख नौकरियां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में छिन सकती हैं। इसके अलावा चीन में प्रॉपर्टी ग्रोथ भी पहले से काफी डाउन है।

चीन में पहले ही बेरोजगारी की दर दोहरे अंकों में जा चुकी है। यूनिवर्सिटी और कॉलेजों से निकलने वाले नए ग्रैजुएट्स को नौकरी मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। इस तरह चीन में पहले से ही लाखों लोग बेरोजगारी के दलदल में हैं और अमेरिका से टैरिफ वॉर इस संकट को और बढ़ा सकता है। दरअसल चीन में अकेले 100 मिलियन नौकरियां मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ही हैं। इसी महीने चीन और अमेरिकी अधिकारियों के बीच सहमति बनी है कि अस्थायी तौर पर टैरिफ को कम कर दिया जाए। इसकी वजह है कि दोनों देश ही ऑल आउट ट्रेड वॉर में नहीं जाना चाहते। इससे दोनों की ही इकॉनमी के मंदी में आने की आशंका है।

इन्वेस्टमेंट बैंक Natixis की एक रिपोर्ट के अनुसार यदि अमेरिका की ओर से लागू टैरिफ ऐसे ही लागू रहे तो फिर चीन की ओर से अमेरिका को किया जाने वाला निर्यात आधा हो सकता है। ऐसी स्थिति में 6 मिलियन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की नौकरियां छिन सकती हैं। यही नहीं यदि टैरिफ वॉर तेज हुआ और यह ट्रेड वॉर में तब्दील हुआ तो फिर नौकरियां छिनने आंकड़ा 9 मिलियन यानी 90 लाख तक जाने की आशंका है।

गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- 1.6 करोड़ नौकरियों पर होगा खतरा
बता दें कि बीते महीने ही गोल्डमैन सैक्स की भी एक रिपोर्ट आई थी। इसमें कहा गया था कि चीन में अमेरिकी फैसलों के चलते 1.6 करोड़ नौकरियां छिन सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया था कि यदि चीन और अमेरिका के बीच ऐसे ही संघर्ष बना रहा तो फिर लेबर मार्केट में दबाव होगा। ऐसी स्थिति नौकरियों के लिए संकट पैदा करेगी। खासतौर पर मैन्युफैक्टरिंग और रिटेल सेक्टर में यह संकट अधिक होगा।

 

admin

Related Posts

पाकिस्तान पर नौसेना का बड़ा एक्शन होने ही वाला था, ऑपरेशन सिंदूर की कहानी आई सामने

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते…

विदेशी चंदा बिल पर संसद में बवाल, लोकसभा में हंगामे के बीच ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं वामदलों ने विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि एफसीआरए ईसाइयों, अल्पसंख्यकों और एनजीओ के खिलाफ है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ