अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृपक्ष में करें ये आसान और सही विधि

हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है. यह 15 दिनों की अवधि पितरों को समर्पित होती है, जब हम अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करते हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल पितृपक्ष 7 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के दिन समाप्त होगा. इन 15 दिनों में किए गए धार्मिक कार्य न केवल पितरों को तृप्ति देते हैं, बल्कि उनके आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि भी आती है. आइए जानते हैं कि पितृपक्ष में पिंडदान और तर्पण की सही विधि क्या है और कैसे आप अपने पितरों की आत्मा को शांति दे सकते हैं.

श्राद्ध और पिंडदान का सही समय
श्राद्ध कर्म हमेशा दोपहर के समय (कुतुप काल) में किया जाता है. यह समय सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक का होता है, जब सूर्य मध्याह्न में होता है. इस समय किया गया श्राद्ध पितरों तक सीधे पहुंचता है. पिंडदान के लिए भी यही समय उत्तम माना गया है.

पिंडदान की विधि
पिंडदान का अर्थ है ‘पिंड’ यानी चावल, जौ और तिल को मिलाकर गोला बनाना और उसे पितरों को अर्पित करना. पिंडदान हमेशा पवित्र नदी के किनारे या घर के किसी शांत और साफ स्थान पर करें.

चावल, जौ का आटा, काले तिल, दूध, शहद और गंगाजल पिंडदान करने के लिए जरूर होने चाहिए. पिंडदान करने वाला व्यक्ति स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करे. हाथ में कुश घास (दर्भ) और जल लेकर संकल्प लें.चावल, जौ के आटे और काले तिल को मिलाकर पिंड बनाएं. इन पिंडों को कुश के आसन पर रखें. इन पर दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करें. अपने पितरों का नाम लेकर उन्हें ये पिंड समर्पित करें और उनसे आशीर्वाद की प्रार्थना करें. पिंडदान के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं. और उन्हें दान देना न भूलें.

तर्पण की विधि
तर्पण का अर्थ है ‘तप्त करना’ या तृप्त करना. यह जल अर्पित करने की एक विधि है. स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें. हाथ में जल, तिल और कुशा लें.सूर्य की ओर मुख करके दक्षिण दिशा की ओर खड़े हो जाएं, क्योंकि दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है. अपने पितरों का नाम लेते हुए अंजलि में भरे जल को धीरे-धीरे बहने दें. यह क्रिया तीन बार दोहराएं. जल अर्पित करते समय ‘पितृभ्य: नम:’ मंत्र का जाप करें.

पितरों को प्रसन्न करने के अन्य उपाय
ब्राह्मणों को भोजन कराएं: पितृपक्ष में किसी ब्राह्मण को आदरपूर्वक घर पर बुलाकर भोजन कराना बहुत शुभ माना जाता है. भोजन में खीर-पूरी और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल करें.

गाय को चारा खिलाएं: पितृपक्ष के दौरान गाय को हरा चारा खिलाने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं.

गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें: इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को दान-पुण्य करना भी पितरों को शांति प्रदान करता है.

पितृपक्ष में क्या करें और क्या न करें?

    इस समय दान, ब्राह्मण भोजन और गरीबों को अन्न-वस्त्र देना शुभ माना गया है.
    रोजाना पितरों का स्मरण कर दीप जलाएं और उन्हें जल अर्पित करें.
    पितृपक्ष में नए कपड़े, वाहन या घर की खरीदारी करने से बचना चाहिए.
    मांसाहार, मद्यपान और किसी भी तरह के अशुद्ध कार्य इस दौरान वर्जित हैं.

पितृपक्ष का महत्व
पितृपक्ष को श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. मान्यता है कि इन 15 दिनों में यमराज पितरों को धरती पर अपने परिवार से मिलने के लिए मुक्त कर देते हैं. इस दौरान, वंशज अपने पितरों को पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध के माध्यम से भोजन और जल अर्पित करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इन कार्यों से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं.

  • admin

    Related Posts

    चाणक्य नीति हंस के उदाहरण से रिश्तों की सच्चाई और स्वार्थ का ज्ञान

     चाणक्य नीति, आचार्य चाणक्य (कौटिल्य) द्वारा रचित एक प्राचीन भारतीय ग्रंथ है. यह ग्रंथ व्यक्ति को जीवन जीने की कला, राजनीति, अर्थशास्त्र और नैतिकता के सिद्धांतों के बारे में बताता…

    हस्तरेखा शास्त्र से कैसे जानें लव मैरिज या अरेंज मैरिज होगी

    आज कल सोशल मीडिया लव मैरिज और अरेंज मैरिज टॉपिक काफी ज्यादा चर्चा में है. जिसको लेकर हर पंडित इस टॉपिक पर अपनी राय रख रहा है. लेकिन, क्या आपको…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    Satwiksairaj Rankireddy ने जाहिर किया दर्द, कहा—हमें नहीं मिलती बराबर की पहचान

    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    बुकायो साका के गोल से आर्सेनल फाइनल में, रेफरी के फैसलों पर उठा विवाद

    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन की नई पारी: ग्रैंड वेडिंग के बाद सोफी शाइन संग शादी हुई ऑफिशियल

    लखनऊ की धीमी पिच पर आरसीबी की परीक्षा, हार से LSG लगभग बाहर!

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    लखनऊ की धीमी पिच पर आरसीबी की परीक्षा, हार से LSG लगभग बाहर!

    पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, कूपर का शतक बेअसर

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 1 views
    पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद, कूपर का शतक बेअसर

    मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस

    • By admin
    • May 6, 2026
    • 2 views
    मुसीबत में व‍िनेश फोगाट: डोप टेस्ट छोड़ने पर जारी हुआ बड़ा नोट‍िस