लड्डू गोपाल की सेवा में न करें ये भूल, तुरंत करें सुधार, ताकि उनकी कृपा बनी रहे

नई दिल्ली 

कई घरों में लड्डू गोपाल (Laddu Gopal Seva Niyam) की सेवा पूरे श्रद्धाभाव से की जाती है। यदि आपके घर में भी उनकी सेवा होती है, तो उनकी पूजा और देखभाल से जुड़े इन महत्वपूर्ण नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि उनकी कृपा बनी रहे।

मूर्ति का सही आकार और धातु
सबसे पहले, लड्डू गोपाल की मूर्ति का आकार अंगूठे के आकार का या लगभग 3 इंच जितना छोटा होना शुभ माना जाता है। मूर्ति न तो बहुत बड़ी हो और न ही बहुत छोटी।
 श्रद्धा अनुसार, आप पीतल, तांबा, कांसा, चांदी या सोने से बनी मूर्ति स्थापित कर सकते हैं। हालांकि, अष्टधातु से बनी मूर्ति को सर्वाधिक शुभ माना जाता है।

स्थापना की सही दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लड्डू गोपाल जी की मूर्ति को स्थापित करने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) सबसे उत्तम है। इस दिशा में स्थापना से आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं।

ध्यान रखें कि मूर्ति हमेशा किसी ऊंचे स्थान या चौकी पर ही रखी जाए, और लड्डू गोपाल जी का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।

इन गलतियों से बचें
घर में कभी भी खंडित (टूटी हुई) मूर्ति न रखें। इससे नकारात्मकता बढ़ती है। खंडित मूर्ति को बहते जल में विसर्जित करके क्षमा याचना के साथ नई मूर्ति स्थापित करें।

लड्डू गोपाल को कभी भी पुराने या गंदे वस्त्र नहीं पहनाने चाहिए, अन्यथा वह आपसे रुष्ट हो सकते हैं।
  
भोग से जुड़े जरूरी नियम
    भोग हमेशा स्नान के बाद तैयार किया जाना चाहिए और यह पूरी तरह सात्विक होना चाहिए।
    भोग में तुलसी दल डालना अनिवार्य है, इसके बिना भोग अधूरा माना जाता है।
    भोग लगाने के लिए हमेशा चांदी, पीतल, तांबा या कांसे जैसी धातुओं से बने बर्तनों का उपयोग करें। प्लास्टिक के बर्तनों में भोग लगाना शुभ नहीं है।

  • admin

    Related Posts

    राशिफल 7 अप्रैल 2026: मेष राशि वालों के लिए व्यस्त दिन, सिंह और मकर को मिलेगी मेहनत का असर

    मेष 7 अप्रैल के दिन मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से…

    Vyatipat Yog 2026: 25 अप्रैल को बन रहा खतरनाक व्यतिपात योग, इन राशियों के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण समय

     वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात योग को थोड़ा कठिन और संवेदनशील समय माना जाता है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे से 360 डिग्री पर विराजमान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    विराट कोहली ने 28 रन में किया कमाल, भुवनेश्वर कुमार का ‘महारिकॉर्ड’ और इतिहास की नई शुरुआत

    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 2 views
    सांसे थाम लेने वाले मैच में ऋषभ पंत ने दिलाई जीत, गोयनका की भावुक प्रतिक्रिया

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 1 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 5 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती