माघ पूर्णिमा के दिन न करे ये चीजें दान

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर स्नान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है. इसके अलावा, माघ पूर्णिमा के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है. लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों को दान करना वर्जित माना जाता है.

माघ माह की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. यह दिन स्नान-दान के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. इस बार की माघी पूर्णिमा बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि इस दिन महाकुंभ में पवित्र स्नान किया जाएगा. यह दिन माघ स्नान का आखिरी दिन होता है और इसी दिन कल्पवास का भी समाप्त जाता है. इस बार माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी. माघ महीने के दौरान कुछ भक्त एक महीने तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं और इसे ही कल्पवास कहा जाता है.

धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं. माघ पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत पुण्यदायी भी माना जाता है.

लेकिन इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने की मनाही होती है. अगर आप माघ पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करते हैं, तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए.

माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई कुछ खास चीजों का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष लग सकता है और व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं.

    माघ पूर्णिमा के दिन लोहे से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.
    माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए.
    माघ पूर्णिमा के दिन चांदी से बनी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.
    माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए.
    माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए.
    माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए.

माघ पूर्णिमा के दिन नीचे बताई गई चीजों का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है.

    अनाज जैसे चावल, दाल और गेहूं
    घी
    कंबल और गर्म कपड़े
    फल और सब्जियां
    मिठाई
    दूध और दही
    सफ़ेद चावल
    चंदन
    गुड़
    दीपक

 

  • admin

    Related Posts

    आज का राशिफल (29 अप्रैल): जानें मेष से मीन तक किस राशि का रहेगा दिन शुभ

    मेष आज आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और कमाई के नए रास्ते खुलते दिख रहे हैं। बस ध्यान रखें कि गलत दिशा में कदम न बढ़े। मन थोड़ा बेचैन…

    वैशाख पूर्णिमा का महत्व: बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा और दान का विशेष फल

     बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बुद्ध पूर्णिमा के रूप में बड़े श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है. यह दिन न सिर्फ उनके जन्म का प्रतीक है,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 2 views
    लगातार चौथी जीत के बाद हैदराबाद का आत्मविश्वास हाई, मुंबई पर भारी पड़ेगी फॉर्म?

    यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 2 views
    यशस्वी-फरेरा की जोड़ी ने RR को दिलाई 6 विकेट से जीत, पंजाब का विजय रथ रुका

    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    PBKS की दमदार बल्लेबाजी, RR को 223 रन का लक्ष्य; स्टोइनिस और प्रभ ने जड़े अर्धशतक

    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    वानखेड़े की बल्लेबाजी-अनुकूल पिच पर MI और SRH के खिलाड़ियों का संघर्ष

    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 3 views
    टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स का फैसला—पंजाब किंग्स करेगी पहले बल्लेबाजी

    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 1 views
    रजिस्ट्रेशन विवाद में फंसी विनेश फोगाट, WFI ने किया आरोपों का खंडन