Diwali 47 साल पहले: Vinod Khanna की फिल्म ने की थी धुआंधार शुरुआत, रिकॉर्ड अब तक है अटूट!

नई दिल्ली
दीवाली के फेस्टिव सीजन की बहार हर तरफ नजर आ रही है। सिनेमा जगत के लिए भी दीवाली का ये पर्व हमेशा से खास रहा है। इस आधार पर हम आपको वेटरन एक्टर रहे विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने दीवाली रिलीज के तौर पर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करके दिखाई थी। रिलीज के 47 साल बाद विनोद की इस मूवी का एक अटूट रिकॉर्ड आज भी कायम है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
दीवाली की सबसे हिट विनोद खन्ना की ये मूवी

फिल्मों की रिलीज के लिए दीवाली का सीजन बेहद अहम और खास रहता है। ज्यादातर फिल्में दीवाली के मौके पर कमाई के मामले में शानदार कलेक्शन करके दिखाती हैं, लेकिन कुछ मूवीज ऐसी भी रही हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। ऐसे ही एक फिल्म को साल 1978 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया गया था, तारीख थी 27 अक्टूबर और उस साल दीवाली 31 अक्टूबर को मनाई गई थी। फिल्म का नाम था मुकद्दर का सिकंदर (Muqaddar Ka Sikandar), जिसमें विनोद के अलावा सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में मौजूद थे। 

प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस मूवी में रेखा, राखी, अमजद खान और रंजीत जैसे अन्य कई कलाकारों ने अहम भूमिका को अदा किया था। आलम ये रहा था कि शानदार कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग की बदौलत मुकद्दर का सिकंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। मूवी का नेट कलेक्शन 9 करोड़ रहा था, जबकि इसकी लागत 1 करोड़ रही थी। 

मुनाफे के आधार पर देखा जाए तो मुकद्दर का सिकंदर दीवाली के मौके पर सबसे अधिक प्रॉफिट कमाने वाली एकमात्र हिंदी फिल्म मानी जाती है और 47 साल बाद भी फिल्म का ये रिकॉर्ड कायम है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।  

इस दीवाली पर रिलीज होंगी ये मूवीज
गौर किया जाए 2025 की दीवाली की तरफ तो इस बार दो फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा। एक तरफ हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा (Thamma) है और दूसरी तरफ लव स्टोरी थ्रिलर एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat) है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि इस बार दीवाली पर कमाई के मामले में कौन सी मूवी बाजी मारेगी। 

 

admin

Related Posts

बिग बी की हेल्थ अपडेट पर मचा हड़कंप, अमिताभ बच्चन बोले- ‘चिंता मत कीजिए’

मुंबई बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को लेकर इन दिनों उनके फैंस परेशान हैं. हाल ही में खबर आई थी कि सुपरस्टार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. फिर…

‘बोल्ड दिखना था’, डेजी शाह ने इंटीमेट सीन शूटिंग का अनुभव किया साझा

मुंबई  एक्ट्रेस बनने से पहले डेजी शाह ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपना करियर शुरू किया था. एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से पहचान बनाई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 1 views
IPL में वैभव सूर्यवंशी का विस्फोटक अवतार, गेंदबाजों के लिए बन गए सबसे बड़ा खतरा

WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
WTC 2025-27 में बांग्लादेश का धमाका, पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर भारत को पहुंचाया छठे नंबर पर

सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

  • By admin
  • May 20, 2026
  • 3 views
सूर्यवंशी की आंधी में बह गई लखनऊ टीम, राजस्थान ने दमदार जीत से प्लेऑफ की रेस में मारी एंट्री

IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
IPL 2026: KKR और MI की टक्कर, प्लेऑफ से बाहर मुंबई जीत के इरादे से उतरेगी

चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 4 views
चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, टेस्ट-वनडे टीम में कई नए चेहरे; विराट और रोहित को भी मिली जगह

चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
चयन ट्रायल विवाद: विनेश फोगाट को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का अहम आदेश, सरकार और WFI को नोटिस