दिशा सालियान के पिता पहुंचे हाईकोर्ट, आदित्य ठाकरे के खिलाफ FIR की मांग, HC जाएंगे

मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपने का आग्रह किया है। साथ ही मौत की नई सिरे से जांच की भी मांग की है। उन्होंने इस संबंध में बुधवार, 19 मार्च को बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की। याचिका में दिशा सालियान के पिता ने शिवसेना के आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिशा की गैंगरेप के बाद हत्या की गई है।

मालूम हो कि करीब तीन साल पहले बीजेपी नेता नितेश राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की गैंगरेप के बाद हत्या की गई। हालांकि, तब दिशा की मां और पिता ने नितेश के खिलाफ यह कहते हुए केस दर्ज करवा दिया था कि यह उनकी बेटी को बदनाम करने की साजिश है। पर अब पिता का कुछ और ही कहना है। उन्होंने बेटी की मौत की नए सिरे से जांच का आग्रह किया है, और कहा है कि उन्हें नजरबंद करके पुलिस द्वारा पेश किए गए सबूतों को सच मानने के लिए मजबूर किया गया था।

दिशा सालियान की 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। तब पुलिस ने इसे सुसाइड का केस बताया था। दिशा के माता-पिता ने भी जांच पर संतुष्टि दिखाते हुए इसे सुसाइड का केस मान लिया था। पर अब गैंगरेप के बाद हत्या का अंदेशा जताया है। दिशा के पिता ने दायर याचिका में मुंबई पुलिस, तत्कालीन मेयर किशोरी पेडनेकर, एक्टर डिनो मोरिया और सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दिशा के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि मुंबई पुलिस और किशोरी पेडनेकर ने उन्हें गुमराह किया और दबाव बनाया।

बीजेपी नेता नितेश राणे का दावा- CCTV फुटेज डिलीट, पुलिस को सब पता

इसके बाद बीजेपी नेता नितेश राणे ने कहा कि आदित्य ठाकरे को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिशा सालियान की हत्या की गई थी। सोसाइटी का जो विजिटर रजिस्टर था, उसके पन्ने फाड़ दिए गए और सीसीटीवी फुटेज तक डिलीट कर दिया गया। उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। नितेश राणे ने दो साल पहले कहा था कि दिशा ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन कर सारी बात बताई थी, और मदद मांगी थी। चूंकि यह कॉल रिकॉर्डेड था, इसलिए पुलिस के पास जरूर जानकारी होगी। नितेश राणे ने यह भी कहा कि वह सीबीआई की मदद करने को भी तैयार हैं।

दिशा सालियान की मौत पर क्या बोली थी पुलिस?

वहीं, पुलिस ने दावा किया था कि दिशा सालियान करियर को लेकर दबाव में थीं, और इसलिए सुसाइड किया। पर दिशा की मौत के कुछ दिन बाद एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पार्टी करती नजर आईं। इसे उनकी मौत से एक घंटे पहले का बताया गया। वीडियो में दिशा काफी खुश नजर आ रही थीं, और साथ में उनके बॉयफ्रेंड रोहन भी थे। पुलिस ने बताया था कि दिशा ने मौत से पहले लंदन में एक दोस्त को फोन किया था, और कहा था कि उन पर काम का काफी दबाव है। और बाद में फिर वह मृत मिली थीं। दिशा की मौत के 6 दिन बाद ही सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे।

admin

Related Posts

पाकिस्तान पर नौसेना का बड़ा एक्शन होने ही वाला था, ऑपरेशन सिंदूर की कहानी आई सामने

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते…

विदेशी चंदा बिल पर संसद में बवाल, लोकसभा में हंगामे के बीच ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं वामदलों ने विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि एफसीआरए ईसाइयों, अल्पसंख्यकों और एनजीओ के खिलाफ है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ