मध्य प्रदेश में AI की मदद से संचालित होगा Dial 100 System, लोगों को जल्दी मिलेगी सहायता

भोपाल
 प्रदेश में लोगों को पुलिस सहायता जल्द उपलब्ध हो, इसके लिए डायल- 100 सेवा में काल अग्रेषित (डिस्पैच) करने वालों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ये अभी 24 हैं, जिसे बढ़ाकर 40 किया जाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) के माध्यम से आटो डिस्पैच तकनीक को लागू किया जाएगा।

इससे डायल-100 वाहन रवाना करने में तेजी आएगी। कॉल सेंटर की अधिकतम क्षमता अभी 80 सीट की है जिसे 100 किया जाएगा। वाहनों की संख्या भी 1000 से बढ़ाकर चरणबद्ध तरीके से 2000 तक की जाएगी। संचालन करने वाली नई कंपनी के आने के बाद ये सुविधाएं बढ़ेंगी।

पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा, जो डायल-100 वाहन, काल सेंटर और अन्य संसाधनों की विशिष्टता (स्पेसिफिकेशन) तैयार करेगी। उदाहरण के तौर पर वाहन में बैठने की क्षमता, ग्राउंड क्लियरेंस आदि।

इसके बाद वाहनों का संचालन करने वाली कंपनी के चयन के लिए निविदा जारी की जाएगी। सरकार ने बुधवार को डायल- 100 सेवा की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को स्वीकृति दी है।

अभी ये परेशानियां

प्रदेश में संचालित हो रहे डायल- 100 वाहनों को नई कंपनी के आने के साथ ही पांच वर्ष में बदला जाना था। नई कंपनी के चयन में चार वर्ष की देरी हो चुकी है, इस कारण वाहनों की हालत खराब है।

    अधिकतर वाहन तीन लाख किमी से अधिक चल चुके हैं।

    घटनास्थल की जीपीएस लोकेशन बताने वाले एमडीडी बाक्स वाहनों में खराब हो चुके हैं।

    1000 वाहनों में से 100 से 150 हमेशा खराब रहते हैं। ऐसे में लोगों को पुलिस सहायता मिलने में देरी होती है।

 

admin

Related Posts

इंदौर में ब्रिक्स कृषि सम्मेलन, 9-13 जून तक होने जा रहा है वैश्विक आयोजन

इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल दो…

महिला आयोग में नई नियुक्तियां, रेखा यादव अध्यक्ष और साधना स्थापक सदस्य बनीं

भोपाल  मध्यप्रदेश में लंबे समय से खाली चल रहे राज्य महिला आयोग को आखिरकार नया नेतृत्व मिल गया है। सरकार ने रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 0 views
प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक, KKR ने SRH का विजय रथ रोका

MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

  • By admin
  • May 4, 2026
  • 1 views
MI का प्लेऑफ समीकरण हुआ जटिल, CSK से हार के बाद हार्दिक पंड्या की टीम को क्या रणनीति अपनानी होगी?

बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
बृजभूषण सिंह पर विनेश फोगाट का गंभीर आरोप, शोषण का शिकार होने की बात कही, इस बात का सता रहा है डर

हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
हाई-वोल्टेज मैच में पंजाब की पारी खत्म, गुजरात को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य

2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 2 views
2036 ओलंपिक से पहले भारत को सुधार की चेतावनी, डोपिंग पर रिपोर्ट

SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक

  • By admin
  • May 3, 2026
  • 3 views
SRH की जीत का सिलसिला थमा, कोलकाता ने घरेलू मैदान पर दी शिकस्त, प्लेऑफ की रेस हुई और रोमांचक