बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान,1000 करोड़ क्लब के बेहद करीब रणवीर सिंह, तोड़ा वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर सुनामी आती है, लेकिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने जो कर दिखाया है, उसने बॉलीवुड के पिछले सारे कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है. 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के महज 16 दिनों के अंदर ही भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जो तहलका मचाया है, उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी.

फिल्म की रफ्तार को देखकर अब यह कहना गलत नहीं होगा कि इसने कमाई के मामले में एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसे पार करना आने वाले समय में किसी भी बड़ी फिल्म के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.

1000 करोड़ के करीब फिल्म
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'धुरंधर: द रिवेंज' अब भारत में ₹1,000 करोड़ के नेट कलेक्शन क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है. फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते के अंत तक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹961 करोड़ (Net) बटोर लिए हैं. और सिर्फ हिंदी वर्जन की कमाई करीब 899 करोड़ रुपये हो चुकी है. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि यह किस दिन एक हजार करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करती है.

वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ पार
फिल्म की कामयाबी सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि ओरवसीज में भी इसने झंडे गाड़ दिए हैं.  इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ₹1,501 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है. महज दो हफ्तों के अंदर वर्ल्डवाइड इतनी बड़ी कमाई करने वाली यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म बन गई है.

शुक्रवार कितना कलेक्शन रहा?
सैकनिल्क का डेटा बताता है कि शुक्रवार को, सिनेमाघरों में अपने 16वें दिन, इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर ₹21.55 करोड़ की नेट कमाई की. यह गुरुवार की कमाई ₹18.30 करोड़ से 20% ज्यादा है, जो फिल्म के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि यह भारत में ऐतिहासिक ₹1000 करोड़ की नेट कमाई के करीब पहुंच रही है.

वहीं फिल्म की बात करें तो  रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी नजर आए हैं. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये स्पाई थ्रिलर 19 मार्च को रिलीज हुई थी. पहली धुरंधर ने दुनिया भर में ₹1300 करोड़ कमाए थे और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है.

admin

Related Posts

‘बार्बी गर्ल’ फेम बैंड Aqua ने लिया लाइव परफॉर्मेंस से संन्यास, 30 साल बाद बड़ा फैसला

पॉपुलर सांग 'बार्बी गर्ल' को दुनिया भर के फैंस ने काफी प्यार दिया था। इसके साथ ही डेनमार्क के यूरोडांस समूह 'एक्वा' एक ब्रांड के तौर पर उभरा था। मगर…

‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ में जेंडाया का अनुभव, टॉम हॉलैंड के साथ सेट को बताया घर जैसा

हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड फिल्मी दुनिया के मशहूर कपल हैं। दोनों पार्टनर होने के साथ-साथ को स्टार्स भी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
WFI को दिल्ली हाई कोर्ट की फटकार, कहा- खिलाड़ी का मां बनना अपराध नहीं

उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
उनाई एमरी का कमाल, एस्टन विला को दिलाया 44 साल बाद बड़ा यूरोपीय खिताब

सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
सानिया मिर्जा बोलीं- क्ले कोर्ट भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण, फिर भी उम्मीद कायम

अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूत हुई पारुल चौधरी, लंबी दूरी की दौड़ में भारत की नई उम्मीद

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा