महाकुंभ से वापस लौट रहे थे श्रद्धालु, गाजीपुर जिले में भीषण सड़क हादसे के चलते मरने वालो की संख्या हुई 8

गाजीपुर
यूपी के गाजीपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पिकअप में सवार  8 लोगों की मौत हो गई है और 12 लोगों के घायल होने की खबर बताई जा रही है।  मिली जानकारी के अनुसार, जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 12 लोग घायल भी हुए हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गाजीपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

इस वजह से हुई हादसा
बताया जा रहा है कि एक पिकअप में ज्यादा लोग सवार थे, पिकअप हाइवे पर चल रही थी और अचानक से उसकी ट्रॉली टूट गई, जिसकी वजह से किनारे बैठे सभी लोग बीच हाईवे पर गिर गए। पीछे आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने रौदतें हुए निकल गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है और घायलों का इलाज चल रहा है।

 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्टः यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों को होगी सुविधा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से सीधे यूपी हार्टलैंड में प्रवेश कर सकेंगे विदेशी पर्यटक, बढ़ेगा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक…

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित गीत की धुन से गूंजे जेवर की गलियां

    योगी जी लायो जेवर में एयरपोर्ट जेवर की गलियों में गूंजा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लिखा गया गीत  लोकार्पण समारोह में संगीत, जनसमर्थन और राजनीतिक तालमेल का अनोखा संगम दिखा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर