8140 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत: उत्तराखंड की जनता को मिला मोदी का उपहार

देहरादून
उत्तराखंड रजत जयंती मना रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका भव्य और पारंपरिक ढोल-वाद्य यंत्रों से स्वागत किया। इस मौके पर पीएम मोदी बच्चों से मिले, उन्हें दुलार किया। बच्चों ने पीएम मोदी को गुलाब का फूल भेंट किया। पीएम मोदी ने एफआरआई में एक कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग और अन्य लाभार्थियों से संवाद किया। इसके बाद राज्य में 8140 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण किया।
 
उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रदेश को 8,260 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं।

पीएम मोदी ने जिन परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनमें देहरादून शहर के 23 जोनों में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए अमृत योजना के तहत जलापूर्ति परियोजना, पिथौरागढ़ जिले में इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन, सरकारी भवनों में सोलर पावर प्लांट, और नैनीताल के हल्द्वानी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह दशक उत्तराखंड के तेज विकास का दशक साबित होगा। प्रधानमंत्री उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए राज्य पहुंचे हैं। समारोह में उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, बुजुर्गों से संवाद किया और जनता से जुड़ने वाले कई भावनात्मक पल साझा किए।

admin

Related Posts

पाकिस्तान पर नौसेना का बड़ा एक्शन होने ही वाला था, ऑपरेशन सिंदूर की कहानी आई सामने

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर में नौसेना की भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अब यह कोई छिपी हुई बात नहीं है कि हम समुद्र के रास्ते…

विदेशी चंदा बिल पर संसद में बवाल, लोकसभा में हंगामे के बीच ठप हुई कार्यवाही

नई दिल्ली विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए) का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं वामदलों ने विरोध किया। विपक्ष का कहना है कि एफसीआरए ईसाइयों, अल्पसंख्यकों और एनजीओ के खिलाफ है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कमिंस की छुट्टी और ईशान किशन बने कप्तान, KKR vs SRH मैच से पहले बड़ा फेरबदल, ये होगी संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026 का छठा महामुकाबला, ईडन में टॉस बनेगा बॉस, रहाणे की सेना और पैट कमिंस के लड़ाकों में होगी टक्कर

‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
‘मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं तो और क्या हूं’, मोहम्मद शमी ने खोला मोर्चा, लखनऊ सुपर जायंट्स से करेंगे धमाकेदार वापसी

इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ