डिप्टी सीएम दिया कुमारी का बड़ा कदम, घुमंतु जाति मेले में युवाओं को मिला रोजगार संबल

जयपुर
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के जयसिंहपुर खोर क्षेत्र में घुमंतु जाति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित “घुमंतु जाति रोजगार मेले ” में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने घुमंतु समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक रोजगार संसाधनों का वितरण किया और सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया कुमारी ने कहा कि घुमंतु समाज को रोजगार के माध्यम से अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिलना बेहद खुशी की बात है। 

उन्होंने कहा, “मैं आपके परिवार की सदस्य हूँ और आपके लिए जो भी संभव होगा, हमेशा पूरा प्रयास करूंगी। आने वाले बजट में भी ऐसी अनेक योजनाएँ लाने का प्रयास रहेगा जिससे समाज के लोगों को अधिक लाभ मिल सके।” उपमुख्यमंत्री ने भामाशाहों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी आह्वान किया कि वे घुमंतु परिवारों के सहयोग के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर संकल्प लें कि एक-दूसरे का सहयोग करके समाज को विकसित और सशक्त बनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब और वंचित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपना दायित्व निभाना चाहिए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस मेले को समाज के प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर, सशक्त और मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज प्रदान किए गए संसाधन घुमंतू समाज के लोगों के जीवन में नए अवसरों के द्वार खोलेंगे।

admin

Related Posts

जोधपुर जेल में बंद आसाराम को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कल फिर होगी सुनवाई

जोधपुर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद…

उच्च शिक्षा विभाग की कार्रवाई: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में जांच के बाद सभी कोर्सों में प्रवेश पर रोक

जयपुर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय में चल रही गंभीर अनियमितताओं और फर्जी डिग्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
IPL 2026 विवाद: सेंटनर बोले “मैंने शरीर दांव पर लगाया”, मुंबई इंडियंस पर उठे सवाल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, भारत-न्यूजीलैंड सीरीज का पूरा कार्यक्रम आया सामने

भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
भारत की वनडे टीम घोषित, शुभमन गिल कप्तान; रोहित-कोहली की उपलब्धता पर संशय कायम

कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
कार्लसन पर फिर भारी पड़े प्रज्ञानंद, 20 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने जीत से बढ़ाई खिताबी उम्मीदें

मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश

  • By admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
मीरा आंद्रीवा ने क्रिस्टिया को 6-0, 6-3 से हराकर फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में किया प्रवेश