उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में ऋषि कुलम का किया भूमिपूजन

संतों के निवास के लिये प्रथम चरण में बनेंगे तीन ऋषि आश्रम

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार रीवा में ऋषि कुलम का भूमिपूजन किया। वन विहार में संतों के निवास के लिये सर्वसुविधायुक्त तीन ऋषि आश्रम का निर्माण कराया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ऋषि आश्रम की ड्राइंग का अवलोकन किया और निर्देश दिये कि सुविधायुक्त आश्रम का निर्माण तत्काल प्रारंभ करें और गुणवत्ता के साथ बनाये। उन्होंने कहा कि बसामन मामा गौवंश वन विहार की राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हो गई है। गौसंरक्षण के लिये गौ अभयारण्य के साथ ही यहां प्राकृतिक खेती के प्रकल्पों की भी शुरूआत हो गई है। यह प्राकृतिक खेती का बड़ा प्रशिक्षण केन्द्र बनेगा और यहाँ संतों का नियमित प्रवास होता रहेगा। ऋषि आश्रम में रसोई, बैठक कक्ष शयन कक्ष व अन्य आवश्यक व्यवस्थायें भी सुनिश्चित करायें।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन विहार में प्राकृतिक खेती का अवलोकन किया और जैविक इनपुट, मिट्टी की उर्वरता तथा बीजामृत से बोई गई फसलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीजामृत निर्माण व प्राकृतिक खेती के लिये की जाने वाली तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक खेती के लिये जमीन के सुधार से लेकर सभी प्रक्रियाओं का विवरण प्रदर्शित करें जिससे आने वाले किसान इससे भलीभांति अवगत हो सकें और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में प्राकृतिक खेती प्रारंभ कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण केन्द्र में प्राकृतिक खेती का गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपेक्षा मास्टर ट्रेनर्स से की जिससे वह पूर्ण प्रशिक्षित होकर किसानों को अद्यतन जानकारी दे सकें। उन्होंने कहा कि रीवा जिले को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाना है। हिनौती सहित हरिहरपुर में भी प्राकृतिक खेती में संबंध में किसानों का भ्रमण कराकर उन्हें इसे अपनाने के लिये जागरूक किया जायेगा। भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौमाता की पूजा कर ग्रास व गुड़ खिलाया। उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की। एसडीएम सुश्री दृष्टि जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नंदिनी तिवारी, गौवन विहार संचालन समिति के सचिव डॉ. राजेश मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ‘पुरुष पल्ला नहीं झाड़ सकता…’, गुजारा-भत्ता पर दी अहम टिप्पणी

ग्वालियर  शादी के बाद पत्नी का भरण-पोषण करना पति का न केवल नैतिक, बल्कि अनिवार्य कानूनी दायित्व है। हाईकोर्ट ने एकल पीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया है कि…

कोर्ट में उठे सवाल: पुलिस की एक गलती ने सोनम रघुवंशी को दिलाई जमानत

इंदौर   राजा रघुवंशी हत्याकांड (Raja Raghuvanshi Murder Case) को एक साल पूरे होने वाले है लेकिन इस हाईप्रोफाइल केस में अभी भी कई ट्विस्ट सामने आ रहे है। इस हत्याकांड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
IPL 43वां मैच: राजस्थान और दिल्ली के बीच कड़ी टक्कर, जानें पूरी डिटेल

264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 1 views
264 से लेकर 5 वर्ल्ड कप शतक तक: क्यों खास है रोहित शर्मा का ‘हिटमैन’ अवतार

243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
243 रन के बावजूद मुंबई की हार, हैदराबाद ने 6 विकेट से जीता मुकाबला