चिकित्सा छात्रों को समय से छात्रवृत्ति देने का निर्देश, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने किया आदेश

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में चिकित्सा शिक्षा छात्रों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दी जा रही छात्रवृत्ति एवं अन्य लाभों के भुगतान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंतर्विभागीय समन्वय से छात्रवृत्ति एवं संबंधित हितलाभों का समयबद्ध एवं सुचारू भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि छात्रों को उनकी पात्रता अनुसार मिलने वाले सभी लाभ बिना किसी विलंब के प्राप्त हों। उन्होंने निर्देशित किया कि भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो तथा यदि ऐसी कोई समस्या आती है तो उसका त्वरित निराकरण किया जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही संबल योजना एवं मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ अरुणा कुमार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला

भोपाल.  नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में…

छात्र-आश्रमों में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए निर्देश

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित किया जाए। छात्रावासों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको ने बार्सिलोना को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 1 views
मुंबई बनाम पंजाब मुकाबला: हार्दिक पांड्या की टीम पर वापसी का दबाव

टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
टी20 टीम में सूर्या-गंभीर पर नजर, BCCI के सामने बड़ा फैसला

पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
पहले कहा पाकिस्तान में फ्यूल संकट, अब भारत को बताया जिम्मेदार ,नकवी के बयान पर विवाद

RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 2 views
RCB vs LSG: जीत की लय बरकरार रखेगा बेंगलुरु या पलटवार करेगा लखनऊ?

KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से

  • By admin
  • April 15, 2026
  • 3 views
KKR की IPL 2026 में चौथी हार, CSK ने बढ़त बनाई 32 रन से