उप मुख्यमंत्री ने किया मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत लग रहे शिविरों का लिया जायजा

भोपाल 
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शनिवार को सतना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रदेश के सभी सामुदायिक केन्द्रों में प्रतिमाह 9 और 25 तारीख को लग रहे स्वास्थ्य जांच शिविरों की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विभिन्न वार्डो, आपरेशन थियेटर, पैथालॉजी, प्रसूति वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों को दी जारी उपचार सेवायें, जांच सुविधाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया।

स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां के ओपीडी, आयुष्मान कक्ष, चिकित्सक कक्ष, रसोई, प्रतीक्षा कक्ष, प्रसूति वार्ड, नेत्र परीक्षण कक्ष, जनरल भर्ती वार्ड, टू्र नॉट प्रयोगशाला में डीएन एक्सटेक्शन मशीन, पैथालॉजी में सैम्पलिंग और जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं और विकासखण्ड मझगवां की स्वास्थ्य केन्द्र संस्थाओं में दी जा रही सुविधाओं और उपचार सेवाओं की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सभी सामुदायिक केन्द्रों में प्रतिमाह 9 और 25 तारीख को लगाये जा रहे शिविरों में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करे तथा इसका बेहतर प्रचार-प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलायें। स्वास्थ्य मंत्री ने टेली मेडीसिन के संबंध में जानकारी ली और सेटअप जमा कर इसकी निगरानी भी करने के निर्देश दिये।

 

admin

Related Posts

किसानों के लिए ऐतिहासिक पहल, 5 रुपये में मिले 1 लाख 10 हजार नए कृषि पंप कनेक्शन

मात्र 5 रुपये में 1 लाख 10 हजार से अधिक किसानों को मिला नया स्थाई कृषि पंप कनेक्शन भोपाल  राज्‍य शासन द्वारा घोषित 'किसान कल्याण वर्ष 2026' के अंतर्गत किसानों…

वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को नई दिशा और गति प्रदान की गई है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
LSG छोड़ सकते हैं ऋषभ पंत! 27 करोड़ के कप्तान पर बड़ा फैसला संभव

WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
WFI को झटका, विनेश फोगाट को ट्रायल्स में खेलने की अनुमति बरकरार

वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ने समझदारी भरी पारी से रचा इतिहास, 96 रन ठोक IPL में मचाया तहलका

राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
राजस्थान के बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बनाए रन, गुजरात के गेंदबाज रहे बेअसर

टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया का इंग्लैंड पर बड़ा वार, यास्तिका-जेमिमा की तूफानी बल्लेबाजी से जीता मुकाबला

पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ

  • By admin
  • May 29, 2026
  • 2 views
पहलवान विनेश फोगाट के लिए राहत भरी खबर, SC के फैसले से वापसी का रास्ता साफ