उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा- सीएम राइज स्कूल से बच्चों का गुणात्मक शैक्षणिक विकास होगा

भोपाल
उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि सर्व सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल बनने से बच्चों में गुणात्मक शैक्षणिक विकास होगा। उन्होंने शुक्रवार को मंदसौर जिले के मल्‍हारगढ़ में 33 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीएम राइज स्‍कूल एवं 1 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से निर्मित एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चे जो प्राइवेट स्कूल में नहीं पढ़ सकते हैं। लेकिन उनके माता-पिता की बहुत इच्छा होती है कि उनके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़े। ऐसे गरीब परिवारों की इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए सीएम राइज स्कूल बनाए गए। जहां पर बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियां उपलब्ध होंगी। सरकार ऐसे शासकीय विद्यालय बना रही है, जहाँ पर हर परिवार अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेज सकते है। सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों एवं युवाओं के लिए काम किया है। उनकी चिंताओं को समझा है। सरकार ने आगामी 25 साल का रोडमैप बनाया है, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। हर हाथ के लिये काम हो, सभी के लिये इलाज हो, शिक्षा हो, यह सरकार ने कर दिखाया है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, श्री राजेश दीक्षित, श्री मदन लाल राठौर, नगर परिषद अध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, एडिशनल एसपी श्री गौतम सिंह सोलंकी, मल्हारगढ़ एसडीएम श्री रविंद्र परमार, प्राचार्य, स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

 

admin

Related Posts

डॉ. यादव का सुझाव: मध्यप्रदेश को विमानन क्षेत्र में रोल मॉडल बनाएं

विमानन क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बनाएं रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ.यादव प्रदेश की विमानन नीति की सफलता में जोड़ें नए आयाम रीवा से सर्वाधिक 24 हजार यात्रियों ने लिया हवाई…

जबलपुर क्रूज हादसा: 24 को बचाया, 9 लापता; मुआवजे के तौर पर परिवारों को ₹4 लाख देने का ऐलान

जबलपुर  मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटन विभाग का एक क्रूज अचानक आई तेज आंधी के चलते डूब गया। अब तक 9 शव मिल चुके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
वेपिंग विवाद में फंसे : का ड्रेसिंग रूम क्यों बना सवालों के घेरे में?

रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 1 views
रियान पराग की टीम का पलड़ा भारी, दबाव में दिल्ली कैपिटल्स

कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

  • By admin
  • May 1, 2026
  • 2 views
कोहली के 450 छक्के, बटलर के 200 IPL सिक्स और गुजरात की जीत

RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
RCB की पारी ढही: 155 रन पर खत्म, अरशद-होल्डर चमके

पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
पंत की मुश्किलें बढ़ीं, संजू सैमसन बन सकते हैं भारत के नए विकेटकीपर

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस

  • By admin
  • April 30, 2026
  • 3 views
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस