उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अधिवक्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने अधिवक्ताओं के साथ सुनी ‘मन की बात’

‘मन की बात’ के प्रेरक संदेशों से जागरूक होते हैं देशवासी, रचनात्मक विकास और सहभागिता के लिए होते हैं प्रेरित – श्री अरुण साव

बिलासपुर
 उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने  रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रदेशभर से आए शासकीय अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का प्रसारण सुना। उन्होंने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित साइंस सेंटर की सराहना की है। यह प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री ने इसे उम्मीदों की नई किरण बताया है।

श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर की शांति और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारी सरकार बनने के बाद वहां शांति स्थापित हो रही है और बस्तर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक हो या बस्तर पंडुम, या फिर दंतेवाड़ा का साइंस सेंटर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बस्तर के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित नक्सल उन्मूलन अभियान का स्पष्ट असर बस्तर में देखने को मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ की यह कड़ी भी हमेशा की तरह प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक है। यह कार्यक्रम रचनात्मक परिवर्तन और देश के विकास में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से आने वाले 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने को जो आह्वान किया है, वह लोगों को जरूर प्रेरित करेगा। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी देशवासियों तक पहुंचती है। इससे देशभर के लोग जागरूक होते हैं और उनमें ऊर्जा का संचार होता है।

  • admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

    रायपुर.  छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तारतम्य में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत…

    उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया वेदांता पावर प्लांट के घटनास्थल का निरीक्षण

    रायपुर.  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग,  श्रम, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी विभाग के मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 5 views
    मैच में नहीं खेलने से विवाद बढ़ा, मेसी पर भारी आर्थिक नुकसान का दावा

    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 3 views
    चोटों से जूझने के बाद रुबेल हुसैन ने कहा अलविदा, घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे

    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    रणनीति और फॉर्म पर सवालों के बीच KKR का गुजरात टाइटन्स से अहम मुकाबला

    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    जू वेनजुन से भिड़ेंगी वैशाली, भारतीय शतरंज में नया ऐतिहासिक पल

    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 4 views
    नौ साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा एटलेटिको, बार्सिलोना का सफर खत्म

    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

    • By admin
    • April 16, 2026
    • 1 views
    चैंपियंस लीग: बायर्न ने रियल मैड्रिड को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश