डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बाल स्वामी विवेकानंद बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

उप मुख्यमंत्री अरुण साव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने सर्टिफिकेट देकर की घोषणा

डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500 बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

बिलासपुर
 उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा महोत्सव पर बिलासपुर शहर ने इतिहास रचा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पुलिस ग्राउंड में आयोजित स्वामी विवेकानंद चेतना महोत्सव में 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में सामूहिक रूप से पूर्ण वंदेमातरम का गायन किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने 1500  बच्चों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। और दूसरों को भी नशा के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया। श्री अरुण साव ने इस विश्व रिकॉर्ड के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

वहीं पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5625 फीट में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी स्वामी विवेकानन्द जी की रंगोली बनाई गई, जिसे देखने बड़ी संख्या में बिलासपुरियन पहुंच रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, बिलासपुर में आज 1500 बच्चों ने स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में नशा मुक्ति की शपथ लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि, स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारत के आध्यात्म का परिचय कराया है। उन्होंने कहा कि, जो मनुष्य स्वयं पर नियंत्रण कर लेता है। वहीं दुनिया में महान होगा। मनुष्य वही है,जो स्वयं पर शासन कर सकता है। जिसमें आत्म संयम हो, आत्मनियंत्रण हो, आत्म अनुशासन हो, वहीं महान बनता है। उन्होंने कहा कि, सभी मिलकर एक बार फिर भारत की संस्कृति और अध्यात्म को दुनिया में फिर से पुनर्स्थापित करेंगे। यह जयंती संकल्प लेने का पावन अवसर है। सभी लोग भारत के अध्यात्म को दुनिया में फिर से स्थापित करेंगे। 

1500 बाल विवेकानंद सहित हजारों की संख्या में विशाल शोभायात्रा निकली

स्वामी विवेकानंद जी के संदेश को जन जन तक पहुंचाने पुलिस ग्राउंड से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो विवेकानंद उद्यान पर समाप्त हुई, जहां स्वामी जी के समृद्ध और मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया। 

स्वामी विवेकानंद जी की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वामी विवेकानंद उद्यान बिलासपुर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी का केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ अवलोकन किया। उद्यान में यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। यहां पहुंचकर बिलासपुर के नागरिक विवेकानंद जी की जीवनी से प्रेरणा लेंगे। इस अवसर पर श्री साव ने उद्यान में विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 

आज देवकीनंदन चौक में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा स्वदेशी दौड़ का आयोजन किया गया। श्री साव ने स्वदेशी दौड़ को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू जी के साथ भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। श्री साव ने कहा कि, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी के प्रति गौरव का भाव होना आवश्यक है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत है। आज लाखों युवाओं ने उनके अनमोल विचार को आत्मसात करने का प्रण लिया। 

इस अवसर पर वरिष्ठ विधायक मा. धरमलाल कौशिक, विधायक मा. सुशांत शुक्ला जी, विधायक मा. धर्मजीत सिंह जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी जी, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल जी, भाजपा जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह जी,  राजेश सिंह जी, ओम माखीजा जी, शिक्षक गण, प्राचार्य, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। 
……

admin

Related Posts

गांव-गांव पहुंच रहा सुशासन तिहार, लोगों की समस्याओं का मौके पर हो रहा निराकरण

रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने और जनता की समस्याओं को उनके घर के पास ही सुलझाने का महाअभियान ”सुशासन तिहार 2026” लगातार सफलता…

छत्तीसगढ़ पुलिस पर सवाल! नाबालिग से अभद्रता के मामले में TI समेत दो सस्पेंड

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस कर्मियों की गंभीर लापरवाही पर एसपी ने सख्त एक्शन लिया है. रातभर थाने में नाबालिग बालिका और उसके परिवार को बैठाकर रखा गया.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 0 views
कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे