खूब ठिठुर रही दिल्ली, शीतलहर का येलो अलर्ट, पारा @2.9 डिग्री

नई दिल्ली.

दिल्ली में ठंड का सितम जारी है। सुबह घना कोहरा और दिनभर चलने वाली शीतलहर लोगों को अंदर तक ठिठुरने पर मजबूर कर रही है। रविवार को भी दिल्ली की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। न्यूनतम पारा 4.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली का आया नगर सबसे ठंडा रहा जहां न्यूबनतम पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राहत की उम्मीद लगाए दिल्लीवासियों को फिलहाल इसी कड़कड़ाती ठंड से जूझना पड़ेगा। मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

सुबह कोहरे वाली

दिल्ली में आज पालम, रिज और आयानगर जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। संभावना है कि शीतलहर की यह स्थिति कल भी जारी रहेगी। आज सुबह पालम एयरपोर्ट पर दृश्यता (visibility) 450 मीटर दर्ज की गई। वहीं सफदरजंग में दृश्यता 600 मीटर रही। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी भी दिल्ली के मौसम में बदलाव की जिम्मेदार है।

स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) वर्षा (mm)

  • सफदरजंग 20.2 4.8 000.0
  • पालम 16.2 3.0 000.0
  • लोधी रोड 20.0 4.6 000.0
  • रिज (Ridge) 20.0 3.7 000.0
  • आयानगर 19.0 2.9 000.0

आगे कैसा रहेगा मौसम?

12 जनवरी यानी सोमवार को भी शीतलहर का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान न्यूनतमन तापमान 3-5 डिग्री तो वहीं अधिकतम 17-19 डिग्री तक रहेगा। मध्यम कोहरा भी सुबह के वक्त परेशान करक सकता है। 13 जनवरी से कोल्ड वेव से थोड़ी राहत मिल सकती है। 13 जनवरी से 16 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जाएगा वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री पर रहेगा। हल्के से मध्यम कोहरा परेशान कर सकता है। इस दौरान बारिश का अलर्ट नहीं है।

कैसा है पलूशन का हाल?

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार देखा गया है और अब यह 'बहुत खराब' (very poor) श्रेणी से सुधरकर 'खराब' (poor) श्रेणी में आ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 298 दर्ज किया गया। हालांकि औसत में सुधार हुआ है, लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में अब भी AQI का स्तर 300 से ऊपर बना हुआ है।

admin

Related Posts

गंगा के मैदान से हिमालय तक बढ़ा Pollution, रिसर्च में 20 फीसदी इजाफे का दावा

नई दिल्ली  एक स्टडी में पाया गया है कि केवल एक दशक में PM प्रदूषण 20 फीसदी ये ज्यादा बढ़ गया है। इसमें बिहार और पश्चिम बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित…

बांग्लादेश ने तीस्ता परियोजना के लिए चीन की मदद पर जताई सहमति, तारिक रहमान करेंगे बीजिंग दौरा

ढाका  बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान जल्द ही अपने पहले विदेश दौरे पर चीन जा सकते हैं। यूं तो तारिक रहमान को शपथ लेने के बाद भारत और भूटान जैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 3 views
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

  • By admin
  • May 26, 2026
  • 2 views
फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे