हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाई, समंदर में भारत ने बढ़ा दी दुश्मनों की टेंशन!

नई दिल्ली  
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे से हिंद महासागर पोत ‘सागर’ को हरी झंडी दिखाई और कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में मुक्त नौवहन, नियम आधारित व्यवस्था और शांति सुनिश्चित करना भारत का सबसे बड़ा उद्देश्य है. रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण करवार नौसैनिक अड्डे पर लोगों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की तैनाती सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि मित्र देशों के लिए भी है.’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का प्रयास हिंद महासागर क्षेत्र को और अधिक शांतिपूर्ण एवं समृद्ध बनाना है.

राजनाथ सिंह को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
इससे पहले सिंह ने नौसैनिक अड्डे पर विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया. केंद्रीय मंत्री दोपहर लगभग एक बजे नौसैनिक अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्हें परेड ग्राउंड में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया. रक्षा मंत्री एक सैन्य हेलीकॉप्टर से प्रमुख अड्डे पर उतरे और वह यहां कई कार्यक्रम में शामिल होंगे.

नौसेना परियोजना ‘सीबर्ड’ के तहत महत्वपूर्ण नौसैनिक अड्डे का विस्तार कर रही है. रक्षा मंत्री के कार्यालय ने शनिवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हिंद महासागर पोत ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के रूप में आईएनएस ‘सुनयना’ को हरी झंडी दिखाएंगे जिस पर 44 कर्मी सवार हैं.’’ इसने इस पोस्ट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें इस मिशन के तहत जमीन और समुद्र दोनों पर आयोजित प्रशिक्षण चरणों को दर्शाया गया है.

समंदर में बढ़ेगी भारत के दुश्मनों की टेंशन
रक्षा मंत्री कार्यालय ने लिखा, ‘‘आईओएस ‘सागर’ हिंद महासागर क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, यह अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ मजबूत संबंध बनाने और हिंद महासागर क्षेत्र में अधिक सुरक्षित एवं समावेशी समुद्री वातावरण की दिशा में काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करेगा.’’ हिंद महासागर पोत (आईओएस) ‘सागर’ (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) आईओआर देशों के साथ निरंतर सहयोग की दिशा में एक पहल है.

admin

Related Posts

केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2025-26 में 954 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत वहन करेगी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत देश में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में छात्र-छात्राओं को गर्म पका हुआ भोजन दिया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इसमें…

राजनाथ सिंह ने कहा-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य उभरती हुई तकनीकें प्रतिरोध और युद्ध में क्रांति ला रही हैं

नई दिल्ली यूक्रेन-रूस संघर्ष में ड्रोन एक नए सैन्य हथियार के रूप में उभरे हैं। सैनिकों और उपकरणों की अधिकांश हानि पारंपरिक तोपखाने या बख्तरबंद वाहनों के कारण नहीं, बल्कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB को घर में घुसकर दिल्ली ने हराया, केएल राहुल की जबरदस्त पारी

  • By admin
  • April 11, 2025
  • 0 views
RCB को घर में घुसकर दिल्ली ने हराया,  केएल राहुल की जबरदस्त पारी

ओलंप‍िक में क्रिकेट की 128 साल बाद ऐत‍िहास‍िक वापसी, 1900 के बाद पहली बार क्रिकेट ओलंपिक में शामिलहोगा

  • By admin
  • April 11, 2025
  • 0 views
ओलंप‍िक में क्रिकेट की 128 साल बाद ऐत‍िहास‍िक वापसी, 1900 के बाद पहली बार  क्रिकेट ओलंपिक में शामिलहोगा

ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे MS Dhoni

  • By admin
  • April 10, 2025
  • 1 views
ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे MS Dhoni

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

  • By admin
  • April 10, 2025
  • 0 views
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया