कर्ज से दबे होटल मालिकों ने ATM चोरी का किया था प्रयास, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार, मिले नकदी और जेवरात

शामली
कर्ज तले दबे होटल मालिकों ने थानाभवन और उत्तराखंड में तीन जगह एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया था।  थानाभवन पुलिस की आरोपितों से मुठभेड़ हो गई। एक के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, बोलेरो, कारतूस और नकदी के साथ ही सोने-चांदी के जेवर मिले हैं। आरोपित चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे थे। एसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।

पीएनबी का एटीएम काटकर किया था चोरी का प्रयास
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि 30 सितंबरकी रात थानाभवन क्षेत्र में पीएनबी के एटीएम को काटकर चोरी का प्रयास किया गया था। आसपास जाग होने पर आरोपित फरार हो गए थे। तभी से पुलिस की टीम बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी थी। गुरुवार रात थानाभवन पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी एक बोलेरो को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बदमाश हसनपुर लुहारी की ओर फरार हो गए। टीम ने घेरकर उनको पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। एसपी ने बताया कि आरोपित अक्षय कुमार निवासी गांव दूधली थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर, तन्मय व अस्मित भंडारी निवासी तपोवन लक्ष्मण झूला थाना मुनी की रेती जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखंड और आशीष निवासी गांव सपूलिया थाना सिंधोली जनपद शाहजहांपुर है। आशीष के पैर में गोली लगी है। वह गुरुवार रात भी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।

अक्षय ने दो होटल किराये पर ले रखे हैं
एसपी ने बताया कि अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के तपोवन क्षेत्र में दो होटल किराये पर ले रखे हैं, जिनमें से एक तन्मय शर्मा का है, जबकि एक अन्य का है। एक होटल का किराया एक लाख रुपये और दूसरे का 40 हजार रुपये प्रति माह है। उसे काफी समय से नुकसान चल रहा था, इसलिए चोरी की योजना बनाई थी। इसी तरह से अस्मित का भी एक होटल तपोवन क्षेत्र में है। आशीष तपोवन में अक्षय के होटल में मैनेजर है।

सात लाख रुपये सट्टे में हार गया था
पूछताछ में तन्मय ने बताया कि उसने अपना होटल किराये पर आशीष को करीब एक साल से दे रखा है। कुछ समय से वह आन लाइन सट्टा लगा रहा है, जिसमें उसे करीब सात लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। एसपी ने बताया कि अक्षय और अस्मित का काम भी सही नहीं चल रहा था, इसलिए तन्मय के कहने पर ही सभी ने चोरी की योजना बनाई थी।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर सीएम योगी ने अरण्य समागम का किया उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने वीर बच्चों को किया सम्मानित  सीएम योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर अरण्य समागम का किया शुभारंभ  प्रदर्शनी का अवलोकन किया सीएम ने, उत्कृष्ट करने वाले कर्मचारियों व…

    CM योगी ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद का उद्घाटन समारोह में लिया हिस्सा

    अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वानिकी संवाद के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  सीएम ने प्रकृति को “मां” मानकर संरक्षण का दिया संदेश, जनभागीदारी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से पहले आस्था का सहारा: Lucknow Super Giants संग ऋषभ पंत ने राम मंदिर में की पूजा-अर्चना

    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 1 views
    T20I डेब्यू पर 15 साल की क्रिकेटर ने शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 3 views
    8000 रन से कोई बेहतर नहीं बन जाता, डिविलियर्स ने IPL पर दिया बयान

    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    IPL से हर्षित राणा की छुट्टी, रिप्लेसमेंट के लिए KKR ने चुने 5 विकल्प

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 2 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय