परीक्षण के दौरान दी गई दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण हुई मौत, इंजेक्शन लगाते ही पेट में भयानक दर्द, भाई ने किया दावा

नई दिल्ली
सिंजेन इंटरनेशनल की ओर से आयोजित क्लिनिकल ट्रायल में शामिल एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 33 वर्षीय यह शख्स बुधवार को जलाहल्ली में अपने भाई के घर पर मृत पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान नागेश वीरन्ना के तौर पर हुई। उसके भाई ने दावा किया कि परीक्षण के दौरान दी गई दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण मौत हुई है। नागेश के भाई का नाम रेवनासिद्दप्पा है, जो एक ड्राइवर के तौर पर काम करता है। उसने दावा किया कि ट्रायल में भाग लेने से पहले नागेश को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले साल दिसंबर में नागेश को कुछ दिक्कत महसूस हुई। इसे देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। रेवनासिद्दप्पा ने कहा कि कंपनी की ओर से उनसे संपर्क किया और उन्हें तुरंत अस्पताल जाने के लिए कहा था। शिकायत में कहा गया कि नागेश को ट्रायल के दौरान गोलियां और इंजेक्शन दिया गया था। परीक्षण वाली दवाएं लेने के बाद उसके पेट में भयानक दर्द हुआ। इससे वह काफी परेशान था और दर्द से कराह रहा था।

'रात के खाने के बाद गया सोने मगर…'
दोनों भाइयों ने रोज की तरह रात का खाना खाया और सोने चले गए। सुबह में जब रेवनासिद्दप्पा ने नागेश को जगाने का प्रयास किया, तो वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। उसने तुरंत आर एंड डी फर्म के डॉक्टर से संपर्क किया, जिन्होंने कहा कि नागेश को अस्पताल लेकर जाना चाहिए। मरीज को उसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका पहले इलाज हुआ था। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने नागेश को मृत घोषित कर दिया। जलाहल्ली पुलिस ने इसे लेकर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

admin

Related Posts

सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा: ईरान पर हमले की तैयारी कर रहा है अमेरिका

न्यूयॉर्क मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अमेरिकी सैन्य अड्डों पर लड़ाकू विमानों, टैंकरों…

जापान की छुपी तस्वीर: हाईटेक छवि के पीछे भी लोग हैं आर्थिक तंगी में

टोक्यो  यह खबर तो आपको भी पता चल गई होगी कि जापान में संपन्‍न हुए हालिया चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता सनाए तकाची ने 75.7 फीसदी सीटों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!