कोलकाता में मौत का मंजर: बारिश के पानी में करंट, 5 लोग ढेर, राहत और बचाव जारी

कोलकाता 
पश्चिम बंगाल के कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया गया है. कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में रात भर भारी बारिश देखने को मिली. कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया और यातायात ठप हो गया. बारिश सोमवार आधी रात के बाद शुरू हुई. बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया.

कोलकाता में कई घरों एवं आवासीय परिसरों में बारिश का पानी घुस गया. कोलकाता में बारिश के कारण हादसा भी हुआ है. कोलकाता में बारिश के कारण कई बिजली की तारें पानी में गिर गईं. उनमें से करंट उतरने के कारण अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. सीईएससी को कोलकाता के कुछ खास इलाकों में बिजली लाइनें काटने का निर्देश दिया गया है.

शहर में और अधिक बारिश होने की आशंका
रात भर हुई भारी बारिश के कारण, महानायक उत्तम कुमार और रवींद्र सरोबर स्टेशनों के बीच मध्य खंड में जलभराव हो गया है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, शहीद खुदीराम से मैदान स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं. दक्षिणेश्वर और मैदान स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं सीमित कर दी गई हैं. शहर में और अधिक बारिश होने की आशंका है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बना है. ये उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, जिससे दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बुधवार तक दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

कोलकाता नगर निगम ने दी जानकारी
25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक और नया निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. वहीं कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने बताया कि शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में ज्यादा तेज बारिश हुई. गरिया कामदहारी में कुछ ही घंटों में 332, जोधपुर पार्क में 285, कालीघाट में 280, तोपसिया में 275 , बल्लीगंज में 264, उत्तरी कोलकाता के थंटानिया में 195 मिलीमीटर बारिश हुई.

admin

Related Posts

बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश, कई कामों पर रोक जैसी स्थिति

 नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की कीमतों में बीते सप्ताह इजाफा देखने को मिल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मिडिल ईस्ट युद्ध के गंभीर असर का हवाला देते…

प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि, नॉर्वे ने किया प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली स्वीडन के बाद अब नॉर्वे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न