‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की होगी वापसी : असित मोदी

मुंबई

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन के कमबैक को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा चल रही है। कहा जा रहा था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस को साइन कर लिया है, और मॉक शूट चल रहे हैं। अब असित मोदी ने खुद कन्फर्म किया है कि 'तारक मेहता…' में दयाबेन की वापसी हो रही है। लेकिन इस किरदार को दिशा वकानी नहीं, बल्कि कोई और एक्ट्रेस निभाएगी।

TMKOC के प्रोड्यूसर असित मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पूरी टीम दयाबेन के किरदार को वापस लाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

असित मोदी ने कहा, 'हम बिल्कुल दया भाभी के किरदार को वापस लाएंगे। लोगों का कहना है कि दया भाभी के जाने के बाद से उन्हें शो पसंद नहीं आया। मैं पूरी तरह से सहमत हूं। हमारी पूरी टीम जल्द से जल्द दया भाभी के किरदार को शो में वापस लाने की कोशिश कर रही है।'

असित मोदी ने आगे कहा, 'मैंने दयाबेन के रोल के लिए कुछ एक्ट्रेसेस को चुना है और आप जल्द ही उनसे मिलेंगे। दिशा को शो छोड़े पांच साल हो चुके हैं और हम अभी भी उन्हें याद करते हैं। वह अपने साथी कलाकारों और क्रू का बहुत ख्याल रखती थीं। हमारा मकसद है कि हम दिशा वकानी जैसी कोई कलाकार ढूंढें।'

कुछ हफ्ते पर एक सोर्स के हवाले से बताया गया था कि असित मोदी ने दयाबेन के रोल के लिए एक एक्ट्रेस को साइन कर लिया है। उन्हें उसका ऑडिशन पसंद आया और मॉक शूट चल रहे हैं। वहीं, इसी साल जनवरी में अपडेट आया था कि दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी नहीं करेंगी। इस बारे में असित मोदी ने 'न्यूज18' से कहा था, 'मैं अभी भी कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन जैसी है। आज भी, उनके परिवार के साथ हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे लिए परिवार हैं।'

  • admin

    Related Posts

    पानी की समस्या बताने पर विवाद: अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी के CEO पर कानूनी कार्रवाई

    उज्जैन कौन बनेगा करोड़पति में 23 दिसंबर 2025 को प्रसारित एपिसोड में उज्जैन जिले की नागदा तहसील को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन…

    माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री

    सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    सेमीफाइनल तक का रास्ता: भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे, और कौन सी टीम है सबसे खतरनाक

    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 0 views
    अभिषेक को वर्ल्ड कप से बाहर कर सकते हैं, कप्तान सूर्या ने सुपर-8 से पहले बताया टीम का गेम प्लान

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास