अक्षय कुमार ने अमृतसर में दिया जनरल डायर की परपोती को जवाब

अमृतसर

अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'केसरी 2' गुड फ्राइडे यान 18 अप्रैल के दिन थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है, जो कि जलियावाला बाग हत्याकांड पर आधारित है। इसमें कोर्ट रूम ड्रामा से लेकर उस नरसंहार की सच्चाई दिखाने का प्रयास किया गया है। स्टार्स इस मूवी का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रहे हैं। इसी दौरान 'खिलाड़ी भइया' ने जनरल डायर की परपोती को करारा जवाब दिया है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

दरअसल, जनरल डायर एक ब्रिटिश अधिकारी थे, जिन्होंने 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में अपने सैनिकों को बिना किसी चेतावनी के महिलाओं और बच्चों सहित निहत्थे भारतीय नागरिकों की भीड़ पर जलियावाला बाग में गोलियां चलाने का आदेश दिया था। अब इसी पर Kesari 2 आधारित है, जिसका सच करण जौहर अपनी टीम के साथ दिखाने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार ने अमृतसर में गोल्डन टेम्पल में मत्था टेकने के बाद मीडिया से बात की और उस दौरान कहा, 'एक दिन आप देख लेना, ये फिल्म देखकर या और भी बहुत सारी चीजें पता करके… एक दिन ब्रिटिश एम्पायर अपने आप ही सॉरी शब्द कहेगा। क्योंकि उन्हें खुद एहसास होगा कि हुआ क्या था। क्या किया गया था। आज भी उनकी (जनरल डायर)परपोती ऐसा सोचती हैं कि हम लुटेरे हैं। बस उसी शब्द का जवाब ये फिल्म है। और मैं उम्मीद करता हूं कि वो भी इस फिल्म को देखेंगी। और दिन आएगा जब उनको एहसास होगा कि उनके परदादाजी ने क्या किया था। मैं बस यही कहना चाहता हूं।'

करण जौहर का जनरल डायर की परपोती की बातें सुन खौला था खून
बता दें कि पोति का नाम कैरोलीन डायर है। उन्होंने एक वीडियो में दावा किया था कि जो भारतीय जलियावाला बाग में इकट्ठा हुए थे, वो 'लुटेरे' थे। उन्होंने अपने दादाजी को एक सम्मानीय शख्स बताया था। कहा था कि भारतीय उन्हें बहुत पसंद करते थे। कैरोलीन ने उस हत्याकांड के पीड़ित परिवार से ये भी कहा था, 'मुझे लगता है कि इतिहास इतिहास है और आपको इसे स्वीकार करना होगा।' इस बारे में जब करण जौहर से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, 'वह अपनी ही दुनिया में जी रही है और किसी भ्रम में है… उसने ऐसी बातें भी कहीं, इससे मेरा खून खौल गया।'

  • admin

    Related Posts

    टीवी इंडस्ट्री में खुशखबरी! दिव्यांका त्रिपाठी के घर आए जुड़वां बच्चे, फैंस दे रहे बधाई

    मुंबई  छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की किलकारी गूंज चुकी है. टेलीविजन के प्यारे कपल के घर जुड़वा बेटों के आने से…

    कान्स 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में छाईं ऐश्वर्या राय, फैंस के दिलों पर किया राज

    ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स की जान हैं… भारत की आन-बान-शान हैं. इस गॉर्जियस डीवा के लिए ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा. ऐश्वर्या का कान्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे