DAVV में सिक्यूरिटी फीचर बढ़ेगा, मार्कशीट पूरी तरह सुरक्षित बनाने का कदम

 इंदौर
 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) अब विद्यार्थियों को अत्याधुनिक और पूरी तरह सुरक्षित मार्कशीट देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।डिजिटल युग में फर्जी मार्कशीट की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय ने मार्कशीट का नया हाई-टेक डिजाइन तैयार कर लिया है। यह मार्कशीट न केवल आकर्षक दिखेगी, बल्कि कई स्तरों की सुरक्षा तकनीक से लैस होगी, जिससे किसी भी प्रकार की जालसाजी लगभग असंभव हो जाएगी।
चार लेयर की सुरक्षा- क्यूआर कोड से लेकर फाड़-रोधी कागज तक

    नई मार्कशीट में चार प्रमुख सुरक्षा फीचर्स क्यूआर कोड, डीएवीवी का खास मोनोग्राम, किनारों पर उभरा हुआ वाटरमार्क और फाड़-रोधी उच्च गुणवत्ता का कागज शामिल किए गए हैं। क्यूआर कोड स्कैन होते ही विद्यार्थी या कोई भी संस्था मार्कशीट की वास्तविक जानकारी तुरंत देख सकेगी, जिससे नकली दस्तावेज तुरंत पकड़े जा सकेंगे।

परीक्षा नियंत्रक अशेष तिवारी के अनुसार इन उन्नत फीचर्स की बदौलत डीएवीवी मध्य प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन सकता है, जो नई शिक्षा नीति के अनुरूप पूरी तरह सुरक्षित, डिजिटल मार्कशीट जारी करेगा।
डिजिलॉकर और एबीसी से सीधा इंटीग्रेशन

    नई मार्कशीट सीधे डिजी लाकर और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स (एबीसी) से भी जुड़ी होगी। वर्ष 2020–21 के बाद प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के पास पहले से एबीसी और आयुष्मान आईडी मौजूद हैं, जिन्हें सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा।

    उसके बाद छात्रों को किसी भी दस्तावेज के लिए विभाग के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और वे कभी भी सत्यापित डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

क्रेडिट सिस्टम के अनुसार पूरी तरह नई मार्कशीट

नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप अब केवल अंक नहीं, बल्कि प्रत्येक विषय के क्रेडिट भी मार्कशीट में दर्शाए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने विशेष सॉफ्टवेयर विकसित कर लिया है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कार्यकारिणी परिषद के सामने अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। उसके बाद हाई-क्वालिटी प्रिंटिंग और सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे।

मार्कशीट की कीमत बढ़ने की संभावना

नई तकनीक और उच्च गुणवत्ता के कागज के उपयोग से मार्कशीट की कीमत में थोड़ा इजाफा हो सकता है, लेकिन विश्वविद्यालय का दावा है कि यह बदलाव विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

admin

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की भर्ती, युवाओं के लिए 441 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी,…

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर से सक्रिय

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर खुला भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय