BPSC 71st PT Result आउट: आधिकारिक PDF और कट-ऑफ देखें

पटना

बिहार लोक सेवा आयोग ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का नतीजा देर शाम जारी कर दिया। आयोग ने आधिकारिक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि कुछ ही घंटों में परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। आयोग ने बीपीसीएस 71वीं पीटी रिजल्ट के पीडीएफ के साथ कॉटऑफ भी जारी कर दिया है।

कटऑफ की बात करें तो कई श्रेणियों में उम्मीद से ज्यादा कटऑफ दर्ज किया गया है। सामान्य वर्ग का कटऑफ 88 रहा, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए यह 78 रहा। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का कटऑफ 82.33 और EWS महिला के लिए 73.33 रहा। अनुसूचित जाति (SC) का कटऑफ 72 और SC महिला का 60.33 तय हुआ। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 71.33 और ST महिला के लिए 65.67 कटऑफ घोषित किया गया। पिछड़ा वर्ग (BC) का कटऑफ 84, BC महिला का 73.67, तथा अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और EBC महिला दोनों के लिए 71.33 रखा गया। BCL श्रेणी का कटऑफ 71.67 और स्वतंत्रता सेनानी पोते (Freedom Fighter Grandchild) का 66 घोषित किया गया। विकलांगता वर्गों में VI के लिए 59.33, DD के लिए 48, OH के लिए 68.33 और MD के लिए 48.33 अंक निर्धारित हुए।

यहां देखें बीपीएससी 71वीं की कटऑफ लिस्ट

    अनारक्षित श्रेणी – 88
    अनारक्षित महिला – 78
    ईडब्ल्यूएस श्रेणी – 82.33
    ईडब्ल्यूएस महिला – 73.33
    एससी – 72
    एससी – 60.33
    एसटी – 71.33
    एसटी महिला – 65.67
    ईबीसी – 71.33,
    ईबीसी महिला – 71.33
    बीसी – 84
    बीसी महिला – 73.67
    बीसीएल श्रेणी – 71.67
    विकलांगता वर्गों में VI – 59.33, DD – 48, OH – 68.33, MD – 48.33
    पूर्व-स्वतंत्रता सेनानी ग्रैंडचाइल्ड श्रेणी – 66

13 सिंतबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

13 सितंबर 2025 को बिहार के 37 जिलों में स्थित 912 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। बड़े पैमाने पर हुई इस परीक्षा ने एक बार फिर साबित किया कि BPSC की भर्ती प्रक्रिया राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है।

14261 उम्मीदवार सफल

जारी किए गए नतीजों के अनुसार, कुल 14,261 अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। इनमें से 13,368 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चुना गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग से जुड़े पदों को PET के लिए योग्य माना गया है।

इस परीक्षा के माध्यम से राज्य प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा, वित्त सेवा और कई महत्वपूर्ण विभागों में पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यही वजह है कि हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं और कटऑफ से लेकर परिणाम तक हर अपडेट पर उनकी नजर बनी रहती है।

admin

Related Posts

UPSC में असफल? इन 5 सरकारी परीक्षाओं से बन सकता है अफसर बनने का सपना

IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस दौरान कई लोग इसमें सफल होते हैं, तो कईयों का सपना दूर हो…

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर, बिहार पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड डेट आई सामने

 पटना  केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों के लिए प्रवेश पत्र की तिथि जारी कर दी।परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
IPL 2026 फाइनल: RCB और GT आमने-सामने, प्लेइंग-11 और रणनीति पर सबकी नजर