DAVV ने दीपावली पर्व के दौरान रख दी पूरक परीक्षा

इंदौर
 देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने स्नातक द्वितीय व तृतीय पाठ्यक्रम की पूरक परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। सोमवार को समय सारिणी जारी कर दी है। जबकि अक्टूबर अंत में दीपपर्व शुरू हो रहा है। पोर्टल पर टाइम टेबल अपलोड होते ही विद्यार्थियों का विरोध सामने आया है। उनका कहना है कि दीपावली जैसे सबसे बड़े त्योहार के दौरान परीक्षा रखी है।

ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करेंगे या त्योहार मनाएंगे। वहीं अधिकारियों का तर्क है कि त्योहार से पांच-छह दिन पहले छुट्टियां होंगी। इस बीच किसी भी पाठ्यक्रम का पेपर नहीं रखा है। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा 22 अक्टूबर से करवाई जाएगी, जिसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीजेएमसी, बीबीए, बीएचएससी, बीएसडब्ल्यू, बीसीए पाठ्यक्रम शामिल हैं।

सुबह 11 से शाम पांच बजे तक पेपर होंगे। दीपावली को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने 26 अक्टूबर से तीन नवंबर के बीच किसी भी विषय का पेपर नहीं रखा है।

त्योहार के लिए पर्याप्त छुट्टियां

परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी का कहना है कि उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर पूरक परीक्षा करवाई जा रही है। नवंबर अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट देना है। इसके चलते परीक्षाएं अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से रखी हैं। दीपावली को देखते हुए कुछ दिन पेपर नहीं होंगे। विद्यार्थियों को त्योहार मनाने के लिए पर्याप्त छुट्टियां दी गई हैं।

पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत पूरक 15 अक्टूबर से

पुरानी परीक्षा स्कीम के तहत स्नातक द्वितीय वर्ष की पूरक परीक्षा भी रखी है। 15 से 18 अक्टूबर के बीच बीए, बीकाम, बीएससी के पेपर होंगे, जिसमें दो हजार विद्यार्थी होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पोर्टल पर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए हैं।

admin

Related Posts

बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की भर्ती, युवाओं के लिए 441 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख जानें

बैंक ऑफ बड़ौदा ने आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए कुल 441 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी,…

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर से सक्रिय

PSTST-2025: RCI विशेष शिक्षा कॉलम में सुधार के लिए पोर्टल फिर खुला भोपाल मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा–2025 के आवेदन पत्र में कॉलम 7.7…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 0 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
U-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की जीत, लेकिन ICC ने नहीं दी प्राइज मनी, वैभव सूर्यवंशी को क्या मिला?

भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
भारत बनाम अमेरिका: बुमराह की अनुपस्थिति में ईशान किशन करेंगे ओपन, 13 फिट खिलाड़ियों के साथ टीम इंडिया उतरेगी

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम