BPSC 70th CCE प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम

पटना

बीपीएससी 70वीं CCE परीक्षा अब 17 नवंबर 2024 को नहीं होगा. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 70वीं इंटीग्रेटेड संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 70th CCE Prelims) आगे टालने का फैसला लिया है. यह परीक्षा अब दिसंबर में आयोजित की जाएगी.

बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम पहले 17 नवंबर 2024 को आयोजित किया जाना था, जिसे अब दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है. यह परीक्षा अब 13 और 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी. हालांकि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अभी जारी है, जो 18 अक्टूबर तक चलेगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

क्यों स्थगित हुई बीपीएससी की परीक्षा?
आयोग ने एक पत्र के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को सूचित किया कि परीक्षा 'अपरिहार्य कारणों' से स्थगित कर दी गई है. पत्र में, उन्होंने 7 से 8 लाख बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के परीक्षा में बैठने की संभवना है. उम्मीदवारों की अतनी बड़ी संख्या को समायोजित करने के लिए जिला स्तर पर पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

वैकेंसी डिटेल्स
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1957 रिक्तियों को भरा जाएगा, इनमें 70वीं सीसीई के लिए 1954 रिक्तियां और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के लिए 4 रिक्तियां शामिल हैं. इससे पहले कुल 1929 रिक्तियां निकाली गई थीं, जिन्हें बाद में बढ़ा दिया गया है.

कैसे करें अप्लाई?
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: यदि यह पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो उम्मीदवारों को एक बार पंजीकरण करना होगा. अगर पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो वे क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके सीधे लॉग इन कर सकते हैं.
स्टेप 3: एप्लीकेशन फॉर्म भरें, फीस जमा करें और जरूरी दिशानिर्देशों के अनुसार सभी वेलिड डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
स्टेप 4: एक बार डॉक्यूमेंट्स अपलोड हो जाने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका फॉर्म जमा हो जाएगा. आगे के लिए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें.

एग्जाम पैटर्न
2024 में बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा के दो चरण होंगे- एक प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा. प्रारंभिक परीक्षा दो घंटे लंबी होगी और इसमें कुल 150 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल शामिल होंगे. गलत आंसर के लिए नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. प्रारंभिक परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा दे सकेंगे.

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी आवेदकों के लिए शुल्क 150 रुपये है. जो लोग पहचान के लिए अपने आधार कार्ड का उपयोग करते हैं उन्हें 200 रुपये का अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क भी देना होगा.

admin

Related Posts

UPSC में असफल? इन 5 सरकारी परीक्षाओं से बन सकता है अफसर बनने का सपना

IAS, IPS बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार UPSC की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस दौरान कई लोग इसमें सफल होते हैं, तो कईयों का सपना दूर हो…

नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर, बिहार पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड डेट आई सामने

 पटना  केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने शुक्रवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों के लिए प्रवेश पत्र की तिथि जारी कर दी।परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 1 views
फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 3 views
सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी

  • By admin
  • May 30, 2026
  • 2 views
प्रगनानंद की जीत जारी, फिरोजा शीर्ष पर कायम, कार्लसन ने बढ़ाई रेस में गर्मी