दिल्ली में बढ़ा अपराध: कांग्रेस सांसद की सुबह-सुबह चेन लूटी, FIR दर्ज

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में अब नेता भी सुरक्षित नहीं दिख रहे। कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की आज सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में चेन छीन ली गई। सांसद तमिलनाडु भवन में रहती हैं। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। ये घटना तब हुई जब सुधा रामकृष्णन सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। इस दौरान बदमाश आए और उनकी चेन छीन फरार हो गए।

तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से सांसद रामकृष्णन ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी साथी सांसद डीएमके की रजती के साथ चाणक्यपुरी के पोलिश दूतावास के पास टहल रही थीं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है। उन्होंने इसमें बताया कि स्कूटर पर सवार एक शख्स ने उनकी चेन छीन ली। उसने हेलमेत से अपना चेहरा छिपाया हुआ था।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह लगभग 6 बजकर 15 मिनट के आसपास की है। बदमाश विपरीत दिशा से उनके पास आया और सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
गर्दन पर चोट, कपड़े भी फट गए

उन्होंने बताया कि बदमाश काफी धीमे-धीमे उनकी तरफ आ रहा था, इसलिए वह अंदाजा भी नहीं लगा पाईं कि वो कुछ ऐसा करने वाला है। इस घटना में उनकी गर्दन पर चोट आई है और उनका चूड़ीदार भी फट गया।

admin

Related Posts

राजधानी में कुर्बानी के नियम सख्त, सरकार ने जारी की प्रतिबंधित जानवरों की सूची

नई दिल्ली बकरीद के मद्देनजर दिल्ली के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने पशु कल्याण संबंधी कानूनों के सख्त पालन के सख्त निर्देश दिए हैं। कपिल मिश्रा ने गाय, बछड़े, ऊँट…

Heat Stroke Alert: तेज गर्मी से खतरा बढ़ा, डॉक्टरों ने बताए लक्षण और बचाव के तरीके

नई दिल्ली  दिल्ली में इस मौसम में हीट स्ट्रोक का पहला मरीज रात में इसका शिकार बना। बुधवार गुरुवार की रात 24 साल के युवक को RML हॉस्पिटल में भर्ती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
IPL 2026 Playoffs Race: हैदराबाद-बेंगलुरु मैच से तय होगा टेबल का बादशाह

ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 3 views
ISL में ईस्ट बंगाल की बादशाहत, 22 साल बाद खिताब पर जमाया कब्जा

GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

  • By admin
  • May 22, 2026
  • 2 views
GT ने मचाया धमाल, चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ सफर हुआ खत्म

विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
विराट कोहली की फॉर्म बनाम SRH की धाकड़ बैटिंग लाइनअप पर नजर

टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 3 views
टीम इंडिया में ओपनिंग बदलाव की तैयारी, यशस्वी जायसवाल बन सकते हैं बैकअप ओपनर

1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई

  • By admin
  • May 21, 2026
  • 2 views
1983 वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन बिल पर विवाद, पूर्व क्रिकेटरों ने बताई सच्चाई