क्रिकेटर के बेटे ने कराया जेंडर चेंज, पहले था लड़का अब बना लड़की

मुंबई

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर बदल लिया है। अब वह आर्यन से अनाया बांगर बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी कराई। अब 10 महीने बाद वह लड़के से लड़की बन गए। जिसे देख कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ उन्हें इतने बड़े चेंज के लिए हिम्मत दे रहे।

अब अनाया बन चुके आर्यन एकदम लड़कियों की तरह सज-संवरकर अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। जिसमें उनका एकदम बदला हुआ रूप देखने को मिल रहा है। कभी वह माथे पर बिंदी लगा सूट पहने दिखे, तो कभी शॉर्ट्स में जिम करते हुए अदा दिखाई। आइए उनके कुछ ऐसे ही लुक्स पर नजर डालते हैं।

आर्यन अनाया बनने के बाद यहां जिम में नजर आ रहे हैं। जहां वाइट फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप के साथ उन्होंने ब्लैक शॉर्ट्स पेयर की। जिसे पहन कभी वह मिडिल पार्टीशन करके खुले बालों में मिरर सेल्फी लेते दिखे, तो बालों को बन बनाकर एक्सरसाइज करते हुए भी उनका स्टाइल शानदार है।

आर्यन से अनाया तक की यात्रा रही बेहद चुनौतीपूर्ण
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संजय बांगर के बेटे आर्यन ने सेक्स चेंज सर्जरी के बाद अपने हॉरमोनल बदलावों के बारे में खुलकर बात की. जिन्होंने अब अपना नाम बदलकर अनाया रख लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें हॉरमोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) के इफेक्ट के बारे में बात की. अनाया ने यह भी बताया कि सर्जरी को 11 महीने हो चुके हैं.

अनाया ने कहा, "पेशेवर तौर पर क्रिकेट खेलने का मेरा सपना हमेशा मुश्किलों से भरा रहा. सुबह-शाम कड़ी मेहनत करना, मैदान पर अभ्यास करना और दूसरों की आलोचना का सामना करना, मुझे हर कदम पर संघर्ष करना पड़ा."

अनाया ने आगे कहा, "लेकिन क्रिकेट के अलावा, एक और यात्रा थी – अपनी असली पहचान को स्वीकार करना. यह बहुत कठिन था, क्योंकि मुझे खुद को समझने और अपनी असली पहचान को अपनाने के लिए कई कठिन निर्णय लेने पड़े. फिट होने की सुविधा को छोड़ना और खुद के लिए खड़ा होना एक कठिन काम था, लेकिन मैंने यह किया."

संजय बांगर का क्रिकेट करियर
आर्यन के पिता संजय बांगर खुद भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं. वह 2014 से 2018 तक भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं और आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं. संजय बांगर ने 12 टेस्ट मैचों और 15 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है.

admin

Related Posts

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 0 views
French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव