ऑपरेशन सिंदूर पर क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन, वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’

नई दिल्ली
पहलगाम हमले का बदला भारत ने आज ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया। तीनों सेनाओं ने मिलकर यह अटैक लॉन्च कर पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस किया। सेना के इस शौर्य प्रदर्शन की हर जगह तारीफ हो रही है। ऐसे में क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और वरुण चक्रवर्ती समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की तारीफ की। आईए जानते हैं किसने क्या कहा-

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'एकता में निडर। शक्ति में असीम। भारत की ढाल उसके लोग हैं। इस दुनिया में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम एक टीम हैं! जय हिंद।'
 
गौतम गंभीर ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘जय हिंद’

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ‘धर्मो रक्षति रक्षत, जय हिंद की सेना’

वहीं वरुण चक्रवर्ती ने ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी हैशटैग ऑपरेशन सिंदूर और जय हिंद के साथ यही तस्वीर शेयर की।

आपको बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए सख्त जवाबी कार्रवाई में मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंक ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' तहत भारत की ओर से यह सैन्य कार्रवाई की गई। पहलगाम हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।

रक्षा मंत्रालय ने देर रात एक बजकर 44 मिनट पर एक बयान में कहा, "कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उन आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिन्दूर' शुरू किया जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों का मंसूबा बनाया गया और इसे निर्देशित किया गया।"

  • admin

    Related Posts

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    पेरिस   टेनिस का बड़ा ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 'फ्रेंच ओपन' 24 मई को पहले राउंड के मैचों के साथ शुरू हो गया. सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले राउंड में…

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

     बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव