कोर्ट ने आरोपी सुरेश को भेजा जेल, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश का नहीं मिला मोबाइल, क्राइम लोकेशन का SIT ने सैप्टिक टैंक तोड़ा

बीजापुर।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को मुकेश हत्याकांड में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी की टीम क्राइम लोकेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

सोमवार को मुकेश हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुरेश सहित चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों पर हत्या और हत्या में सहभागिता की धारा लगाई गई है। अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख दी गई है। इधर आज एसआईटी की टीम जांच पड़ताल करने क्राइम लोकेशन पर पहुंची। टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर हर एंगल से जांच पड़ताल की। टीम ने कुछ साक्ष्य और मुकेश का मोबाइल ढूढ़ने उस सैप्टिक टैंक को भी तुड़वाया जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया था। लेकिन वहां से मोबाइल नहीं मिला। जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के जिस बाड़े में मुकेश की हत्या की गई। उस बाड़े में 17 कमरें बने हुए है। जिसमें 11 नम्बर के कमरे में मुकेश की हत्या कर शव को सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया। अभी पुलिस ने 11 नम्बर के कमरे को सील कर रखा है और वहां एक बख्तरबंद गाड़ी के साथ सुरक्षाबलो की तैनाती की गई है।

admin

Related Posts

मासूमों के बयान पर हाईकोर्ट का फैसला, सौतेली बहन को नहीं सौंपी बच्चों की सुपुर्दगी

बिलासपुर. बच्चों की मार्मिक कहानी सुनने के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने दोनों बच्चों को फिलहाल बाल संप्रेक्षण गृह में ही कड़े विधिक संरक्षण में रखने…

ईरान-US टकराव की मार, कच्चे माल की महंगाई से मशरूम कारोबार हुआ प्रभावित

अमृतसर. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव तथा होर्मुज में बाधा का असर अब पंजाब के मशरूम उद्योग पर भी साफ दिखने लगा है। हर वर्ष मई में शुरू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?