कोर्ट ने दी सजा-ए-मौत, छत्तीसगढ़-रायपुर में महिला से इश्क लड़ाने एक मासूम को किडनैप कर जिंदा जलाया

रायपुर.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के बहुचर्चित हर्ष हत्याकांड में कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने इस मामले में आरोपी को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। आरोपी ने इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए हैवानियत का नंगा खेल खेला। अंधे और एकतरफा प्रेम में वशीभूत होकर आरोपी ने ढाई साल पूर्व चार साल के मासूम हर्ष का अपहरण कर जिंदा जलाकर मार दिया।

इस मामले में अदालत ने 38 वर्षीय पंचराम गेंड्रे को मृत्युदंड की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने पिछले दिनों अपने फैसले में कहा कि अपराधी पंचराम ने हर्ष के साथ ही उसके बड़े भाई को भी जलाकर मारने की कोशिश की थी पर वह अपनी सूझ-बूझ से बच गया। वह दोनों को बहुला- फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। उस दौरान बड़े भाई ने  उसके साथ जाने से मना कर दिया। इससे उसकी जान बच गई। आरोपी दो बच्चों की मां से एकतरफा प्रेम करता था, लेकिन महिला उससे बात नहीं करती थी। उसी को सबक सिखाने के लिए उसने दोनों बच्चे की हत्या करने की प्लानिंग रची। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले समाज में रहने लायक नहीं है, इसलिए इन्हें मृत्यु दंड दिया जाता है। इसे केस में फोरेंसिक रिपोर्ट, तकनीकी जांच और डीएनए टेस्ट के बाद आरोपी के कबूलनामे के साथ उसे मौत की सजा सुनाई गई है। मामले में आठ साल के दिव्यांश का बयान सबसे बेहद कारगर रहा। उरला के तत्कालीन टीआई भरत बरेठ के मुताबिक, उरला निवासी दोषी पंचराम मजदूरी करता था। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसके पड़ोस में जयेंद्र चेतन का घर था। पंचराम का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान जयेंद्र की पत्नी को वह चाहने लगा पर वह उसके बच्चों से नफरत करता था। महिला का प्यार पाने के लिए उसने दोनों बच्चों की हत्या करने की योजना बनाई। वह 5 अप्रैल 2022 को महिला के घर गया। उसे समय उसका पति काम पर गया था। पंचराम हर्ष और दिव्यांश को घूमाने के बहाने अपने साथ ले गया। दोनों भाइयों को वह करीब आधे घंटे तक उरला क्षेत्र में बाइक से घूमाते रहा। दोनों को नहाने के लिए नदी चलने के लिए कहा। इस पर दिव्यांश ने जाने से मना कर दिया और घर छोड़ने की बात कही। इस पर पंचराम दिव्यांश को घर छोड़कर दोबारा हर्ष को साथ लेकर चला गया।
मामले दंपती की शिकायत पर सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन पंचराम का पता लगा पता चला कि वह नागपुर में है। वहां छापा मारकर उसे पकड़ा गया। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने हर्ष को जलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना स्थल से हर्ष की बॉडी अवशेष मिले थे। डीएनए टेस्ट में सच साबित होते ही 19 लोग गवाह बनाए गए। दिव्यांश ही घटनाक्रम का प्रत्यक्षदर्शी था। उसने पूरी घटना के बारे में बताया। उसी के बयान पर कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है।

admin

Related Posts

ईमेल से बम धमकी: अंबिकापुर जिला न्यायालय में अफरा-तफरी, सुरक्षा कड़ी

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता पहुंचे मौके पर

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
मैच फिक्सिंग ने मचाया हड़कंप, T20 वर्ल्ड कप से पहले ICC ने USA क्रिकेटर पर गिराई गाज

शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
शिवम की तूफानी पारी पर फिरा पानी, वाइजैग T20 में न्यूजीलैंड की जीत, 6 बल्लेबाजों वाले फैसले पर सूर्या की सफाई

खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 1 views
खिलाड़ी जीवन और मीडिया स्पॉटलाइट: ब्रेट ली से जुड़ी अफवाहों पर फैंस की प्रतिक्रियाएँ

वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

  • By admin
  • January 29, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप की तैयारी तेज, आयुष बडोनी और प्रियांश आर्या को दो अहम मैचों में मौका

सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 3 views
सुपरस्टार वापसी: सूर्यकुमार यादव टॉप-10 में, अभिषेक नंबर 1 की चौंकाने वाली स्थिरता

आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

  • By admin
  • January 28, 2026
  • 1 views
आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें