वोटिंग प्रक्रिया पर विवाद: भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की लोकसभा सीटों पर मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है। भाजपा ने कन्नौज, रायबरेली, मैनपुरी, वायनाड और डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्रों में लाखों संदिग्ध मतदाताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं।

भाजपा ने 'घुसपैठिया वोट बैंक' से वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सीटों का आंकड़ा जारी किया है। इसमें बताया गया कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में 2,00,089 संदिग्ध मतदाताओं की सूची सामने आई है, जिसमें 19,512 डुप्लिकेट मतदाता, 71,977 फर्जी पते वाले मतदाता, 15,853 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 92,747 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं।

इसके अलावा, अखिलेश यादव की संसदीय सीट कन्नौज में कुल 2,91,798 संदिग्ध मतदाताओं की पहचान की गई है, जिसमें 16,163 डुप्लिकेट मतदाता, 1,53,919 फर्जी पते वाले मतदाता, 25,772 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 74,531 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने इस सीट से 1,70,922 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की लोकसभा सीट वायनाड में 93,499 संदिग्ध मतदाताओं का पता चला है। इनमें 20,438 डुप्लिकेट मतदाता, 17,450 फर्जी पते वाले मतदाता, 4,246 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 51,365 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं।

सपा सांसद डिंपल यादव की लोकसभा सीट मैनपुरी में 2,55,914 संदिग्ध मतदाताओं की पहचान की गई है, जिसमें 14,088 डुप्लिकेट मतदाता, 1,76,078 फर्जी पते वाले मतदाता, 16,216 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 49,532 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं। इस सीट से डिंपल यादव ने 2,21,639 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट पर 2,59,779 संदिग्ध मतदाताओं का खुलासा हुआ है। इनमें 3,613 डुप्लिकेट मतदाता, 1,55,365 फर्जी पते वाले मतदाता, 290 फर्जी रिश्तेदार वाले मतदाता, 43,947 मिश्रित परिवार वाले मतदाता और 56,564 सामूहिक रूप से जोड़े गए मतदाता शामिल हैं।

  • admin

    Related Posts

    लोकसभा में तीखी बयानबाज़ी—गिरिराज सिंह ने कहा, राहुल गांधी की भाषा पर उठे सवाल

    नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वे संसद में एलओपी की तरह व्यवहार नहीं कर रहे थे,…

    महिला आरक्षण बिल पर बवाल तेज, भाजपा का प्रदर्शन—राहुल गांधी के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन

    नई दिल्ली लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के घर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    BCCI का अहम निर्णय, अगरकर का कार्यकाल 2027 तक वर्ल्ड कप के लिए होगा जारी

    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    IPL में आज पंजाब vs लखनऊ: PBKS ने अबतक हर मैच जीता, LSG के खिलाफ हेड-टू-हेड बराबरी पर

    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 4 views
    आज हो सकता है KKR का IPL 2026 से बाहर होना, एक और हार से होगा सफाया

    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    आरसीबी की हार में 5 विलेन का हाथ, स्टार खिलाड़ी ने फैंस का दिल तोड़ा

    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    • By admin
    • April 19, 2026
    • 2 views
    हैदराबाद ने सीएसके को हराया, मलिंगा ने तीन विकेट लेकर की शानदार गेंदबाजी

    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके

    • By admin
    • April 18, 2026
    • 3 views
    हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी: अभिषेक शर्मा-हेनरिक क्लासेन चमके, 194 रन ठोके