सपना चौधरी के कार्यक्रम के बाद विवाद बढ़ा, देर रात रिसॉर्ट में झगड़ा और तोड़फोड़

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम में विवाद हो गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने जश्न रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की और सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट भी की. इस मामले में सपना चौधरी की टीम और रिसॉर्ट के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद जब रात में सपना चौधरी अपने कमरे में सो रही थी तब बाहर कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। गाली गलौज करने के साथ गोली मारने की धमकी दी। सपना चौधरी के मुताबिक उनकी टीम के साथ झगड़ा और मारपीट भी की गई और लोगों को उकसाया भी गया.

10 हजार लूटने और CCTV कैमरा का डीवीअर ले जाने का भी आरोप
इस मामले में जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने अमित,अनिल,युगल और सुजल के विरुद्ध कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है इन चार लोगों ने सपना चौधरी के लोगों से कार्यक्रम के लिए ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज कर मारपीट की और जब इन्हें मना किया गया तो जश्न रिसोर्ट में तोड़फोड़ और मारपीट की. साथ ही सीसीटीवी कैमरा का डीवीअर अपने साथ ले गए और 10000 रुपए भी लूट लिए।

दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज, जांच जारी : सीएसपी
रिसोर्ट मालिक ने सात लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है. इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

admin

Related Posts

निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को…

खनन ठेकेदार पर शिकंजा: GST टीम की छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में मांइस ठेकेदार अरविंद साहू के घर और दफ्तर पर जीएसटी टीम ने शुक्रवार देर रात दबीश दी. दिल्ली और रायपुर से अधिकारियों की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 0 views
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ंत, GT और PBKS के बीच कांटे की टक्कर तय

गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 1 views
गर्मी में होगा हाई-वोल्टेज मैच, SRH और KKR के बीच कांटे की टक्कर तय

पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 2 views
पूर्व क्रिकेटर कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बुमराह को दी आर्चर जैसी गेंदबाजी की सलाह

क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
क्यों ब्रायन लारा आज भी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में गिने जाते हैं

फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
फाइनल की दौड़ में नॉटिंघम फॉरेस्ट ने मजबूत कदम बढ़ाया

थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा

  • By admin
  • May 2, 2026
  • 3 views
थॉमस कप बैडमिंटन: भारत ने चीनी ताइपे को रौंदा, पदक पक्का कर सेमीफाइनल में पहुंचा