चुनावी सीजन में ओडिशा से पहुंची खेप, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में 50 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले शराब की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में प्रशासन भी अवैध शराब परिवहन और अवैध शराब बिक्री को लेकर अलर्ट मोड पर है. अमलीपदर पुलिस ने बीती रात ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है.

बता दें, छत्तीसगढ़ की तुलना में ओडिशा में शराब के दाम काफी कम हैं. ओडिसा सीमा में ढाबा और भोजनालय के आड़ में शराब खपाया जाता है. जानकारी के अनुसार, अमलीपदर पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने बारीघाट सीमा पर आर्टिका वाहन को रोक कर तलाशी ली. पुलिस की जांच में पूरी वाहन अंग्रेजी शराब से भरी मिली. पुलिस ने वाहन में मौजूद 50 पेटी से 200.300 लीटर शराब बरामद कर जब्त करते हुए आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा आर्टिका वाहन को भी राजसात करने की तैयारी की जा रही है. थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी दिनेश सिन्हा अमलीपदर निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

admin

Related Posts

पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, ASI और प्रधान आरक्षकों को मिली नई पोस्टिंग

रायपुर  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल की सूचना मिली है। यहां बेमेतरा जिले में ASI, प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों के तबादले किए गए है। एक साथ 140 पुलिसकर्मियों…

मासूमों के बयान पर हाईकोर्ट का फैसला, सौतेली बहन को नहीं सौंपी बच्चों की सुपुर्दगी

बिलासपुर. बच्चों की मार्मिक कहानी सुनने के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने दोनों बच्चों को फिलहाल बाल संप्रेक्षण गृह में ही कड़े विधिक संरक्षण में रखने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी और मिशेल मार्श पर रहेंगी नजरें, जयपुर में आज बड़ा मुकाबला

पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 2 views
पेट्रोल-डीजल संकट के बीच IPL पर मंडराया सवाल, अरुण धूमल ने मैच री-शेड्यूल को लेकर दिया जवाब

CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

  • By admin
  • May 19, 2026
  • 3 views
CSK को हराकर हैदराबाद ने मारी बाजी, प्लेऑफ में बनाई जगह; गुजरात का टिकट भी कन्फर्म

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?